इन 7 फिल्मों के दोनों पार्ट ने Worldwide की भयानक कमाई, TOP लिस्ट में No.1 कौन?
रणवीर सिंह की धुरंधर के दोनों पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाया। आदित्य धर की इन फिल्मों मूवी के लिए लोगों में अलग ही क्रेज देखने को मिला। आपको उन इंडियन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके दोनों पार्ट ने मिलकर वर्ल्डवाइड शानदार कमाई की।

इन फिल्मों के दोनों पार्ट ने खूब कमाए
इंडियन सिनेमा की हिस्ट्री में ऐसी 7 फिल्में हैं, जिनके दोनों पार्ट ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की। इस पैकेज में आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। देखते इस लिस्ट में टॉप पर कौन हैं…
7. फिल्म पोन्नियन सेल्वन
फिल्म पोन्नियन सेल्वन के दोनों पार्ट मिलकर वर्ल्डवाइड 833 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म उस लिस्ट में 7वें नंबर पर है, जिनके दोनों भाग ने सबसे ज्यादा कमाई की। पोन्नियन सेल्वन के पहले पार्ट ने 488 करोड़ और दूसरे पार्ट ने 345 करोड़ का बिजनेस किया।
ये भी पढ़ें... 2026 Box Office: 90 दिनों में कैसा रहा बॉलीवुड फिल्मों का हाल, TOP 5 में कौन-कौन सी मूवीज?
6. फिल्म रोबोट
रजनीकांत की फिल्म रोबोट के दोनों भाग ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1120 करोड़ का कारोबार किया। इस फिल्म के पहले पार्ट यानी रोबोट ने 320 करोड़ और दूसरे पार्ट 2.0 ने 800 करोड़ का बिजनेस किया था। लिस्ट में ये मूवी छठे नंबर पर है।
5. फिल्म कांतारा
ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा के दोनों भाग ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस फोड़कर रख दिया था। इसके पहले भाग ने 450 और दूसरे ने 850 करोड़ कमाए थे। दोनों मिलाकर फिल्म का कलेक्शन 1300 करोड़ रहा। लिस्ट में ये मूवी 5वें नंबर पर है।
4. फिल्म केजीएफ
सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ के दोनों पार्ट ने वर्ल्डवाइड जमकर गदर मचाया। दोनों का कुल कलेक्शन 1500 करोड़ रहा। इसके पहले भाग ने 250 करोड़ और दूसरे पार्ट ने 1250 करोड़ का बिजनेस किया था।
3. फिल्म पुष्पा
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के दोनों पार्ट शानदार रहे। फिल्म के पहले पार्ट ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 393 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, दूसरे ने 1800 करोड़ कमाए थे। दोनों भाग का कुल कलेक्शन 2193.5 करोड़ रहा। लिस्ट में ये फिल्म तीसरे नंबर पर है।
2. फिल्म बाहुबली
सुपरस्टार प्रभास की फिल्म बाहुबली के दोनों पार्ट ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर खूब दम दिखाया। पहले भाग ने 650 करोड़ और दूसरे 1810.60 करोड़ का बिजनेस किया था। दोनों पार्ट का कुल कलेक्शन 2460.60 करोड़ रहा। ये फिल्म लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।
1. फिल्म धुरंधर
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का तूफान वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर देखने मिला। फिल्म के पहले भाग ने 1347.40 करोड़ और दूसरे ने अभी तक 1564.30 करोड़ कमा लिए हैं। दोनों पार्ट का टोटल कलेक्शन 2911.7 करोड़ हो गया है। लिस्ट में मूवी नंबर वन पर हैं।
ये भी पढ़ें... Tollywood BOX OFFICE: 90 दिन में बड़े-बड़े स्टार्स धराशाई, 70 साल के हीरो ने बचाई लाज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।