- Home
- Entertainment
- 2026 Box Office: 90 दिनों में कैसा रहा बॉलीवुड फिल्मों का हाल, TOP 5 में कौन-कौन सी मूवीज?
2026 Box Office: 90 दिनों में कैसा रहा बॉलीवुड फिल्मों का हाल, TOP 5 में कौन-कौन सी मूवीज?
इस साल यानी 2026 के 3 महीने गुजर गए हैं। इन 90 दिनों में बॉलीवुड की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। हालांकि, इसमें से बहुत कम फिल्मों कमाई में कमाल दिखा पाई। आइए, जानते हैं इस साल अभी तक रिलीज हुई टॉप 5 फिल्मों का कैसा रहा हाल और कितनी हुई कमाई।

2026 के 90 दिनों का बॉक्स ऑफिस हाल
2026 के 90 दिन बीत गए हैं और इस दौरान किन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, इसके बारे में आपको बताते हैं। नीचे पढ़ें टॉप 5 फिल्मों की डिटेल…
5. द केरल स्टोरी
इसी साल फरवरी में रिलीज हुई फिल्म द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड एक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया और विपुल अमृतलाल शाह ने सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले इसका निर्माण किया। उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा के लीड रोल वाली इस पिल्म ने 48.66 करोड़ कमाए।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 Collection Day 14: तेज हुआ धुरंधर 2 का तूफान, बनी बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म
4. फिल्म मर्दानी 3
मर्दानी 3 इसी साल जनवरी में हुई एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित और यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित है। रानी मुखर्जी, प्रजेश कश्यप, जानकी बोडीवाला और मल्लिका प्रसाद की इस फिल्म ने 78.73 करोड़ का बिजनेस किया।
3. फिल्म ओ रोमियो
2026 में फरवरी में रिलीज हुई फिल्म ओ रोमियो एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो विशाल भारद्वाज द्वारा लिखित और निर्देशित है। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला ने इसे प्रोड्यूस किया। फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी और फरीदा जलाल लीड रोल में हैं। मूवी ने 92.76 करोड़ कमाए।
2. फिल्म बॉर्डर 2
इसी साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर 2 के डायरेक्टर अनुराग सिंह है। इस वॉर ड्रामा फिल्म को जेपी दत्ता, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है। इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और अन्या सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म ने 464.50 करोड़ का बिजनेस किया।
1. फिल्म धुरंधर 2
मार्च 2026 में रिलीज हुई डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 इस साल की अभी तक की सबसे कमाऊ फिल्म है। रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन की इस फिल्म ने 1435.41 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 Behind Scene Pics: हमजा-रहमान डकैत-चौधरी असलम क्या करते थे सेट पर, देखें 5 PHOTOS
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।