Dhurandhar 2 Collection Day 23: कमाई पर जबरदस्त ब्रेक, 23 दिनों में पहली बार इतना कम कलेक्शन

Published : Apr 10, 2026, 08:02 PM IST

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की कमाई पर अब ब्रेक लगता नजर आ रहा है। फिल्म की रिलीज को 23 दिन हो गए हैं। डायरेक्ट आदित्य धर की इस फिल्म का 23वें दिन बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल रहा। सामने आए आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म को अब कमाई करना मुश्किल हो रहा है।

PREV
15
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का हाल अब बॉक्स ऑफिस पर बुरा हो गया। फिल्म को अब कमाई करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस बीच मूवी का 23वें दिन का कलेक्शन का आंकड़ा आ गया है, जो काफी चौंकाने वाला है।   

25
धुरंधर 2 का 23वें दिन का कलेक्शन

sacnilk.com की मानें तो धुरंधर 2 ने अपनी रिलीज के 23वें दिन 5.23 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं, फिल्म ने अभी तक इंडिया में नेट 1053.65 करोड़ का कारोबार कर लिया है। नेट कलेक्शन के मामले में ये दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर पुष्पा 2 (1234.10 करोड़) है। 

ये भी पढ़ें... Dacoit Box Office Collection Day 1: धुरंधर 2 की आंधी में कितनी टिक पाई फिल्म, देखें कमाई

35
धुरंधर 2 अभी भी पुष्पा 2 से पीछे

sacnilk.com की रिपोर्ट के हिसाब से रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने इंडिया में ग्रॉस 1261.40 करोड़ कमा लिए है। ग्रॉस कलेक्शन के मामले में फिल्म अभी भी अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 से पीछे है। बता दें कि पुष्पा 2 का इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन 1471.10 करोड़ है। इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए धुरंधर 2 को काफी मेहनत करनी होगी।

45
धुरंधर 2 वीक वाइज कलेक्शन

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ने रिलीज के साथ तहलका मचाया था। फिल्म ने पहले वीक 674.17 करोड़ कमाए थे। दूसरे वीक इसने 263.65 करोड़ का कारोबार किया। तीसरे वीक इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। इसने 110.60 करोड़ का बिजनेस किया। 23वें दिन फिल्म ने हिंदी में 3.24 करोड़, तमिल में 4 लाख और तेलुगु में 5 लाख का कलेक्शन किया।

55
धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन

रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अभी भी 2 तगड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने में कोसों दूर हैं। बता दें कि वर्ल्डवाइड कमाई में नंबर वन पर आमिर खान की दंगल (1968 करोड़) और दूसरे नंबर पर प्रभास की बाहुबली 2 (1810.6 करोड़) है। धुरंधर 2 अभी तीसरे नंबर पर हैं। इसका कलेक्शन 1661.23 करोड़ हो गया है।

ये भी पढ़ें... 24 OTT Release: अनिल कपूर की सुपरहिट सीरीज अब OTT पर, जानें कब और कहां देखें

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories