Anant ambani Birthday Photos: 10 अप्रैल को अनंत अंबानी अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जामनगर में भव्य सेलिब्रेशन हो रहा है। बॉलीवुड के कई नामी हस्तियां पहुंची हैं, जिसमें रणवीर सिंह और जाह्नवी कपूर की तस्वीर सामने आई है।
अनंत अंबानी का जन्मदिन देश के अलग-अलग हिस्सों में मनाया जा रहा है। कहीं गौ सेवा की जा रही है, तो कहीं पर हाथियों के लिए दावत का आयोजन किया जा रहा है। वहीं जामनगर में अनंत अंबानी अपनी पूरी फैमिली के साथ पहुंचे हैं। इसके अलावा बिजनेस जगत और बॉलीवुड के कई सितारे भी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे के बर्थ डे जश्न में शामिल हो रहे हैं।
26
'वंतारा यूनिवर्सिटी' की नींव रखी गई
अनंत अंबानी ने जन्मदिन पर अपने फैमिली के साथ मिलकर 'वंतारा यूनिवर्सिटी' (Vantara University) की स्थापना की नींव रखी। इस मौके पर राधिका मर्चेंट ने ऑरेंज कलर की सिल्क सूट पहना था। वहीं अनंत ब्लू कलर के शर्ट पैंट में दिखें। जबकि मुकेश अंबानी ने पिंक टीशर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहन रखा था।
36
जाह्नवी कपूर और रणवीर सिंह का शानदार लुक
जाह्नवी कपूर और रणवीर सिंह भी अनंत अंबानी के बर्थ डे सेलिब्रेशन करने जामनगर पहुंचे। वो वनतारा यूनिवर्सिटी के स्थापना में शामिल हुए। इस दौरान जाह्नवी कपूर कूल और एलिगेंट अंदाज में नजर आईं, जहां उनका न्यूट्रल टोन आउटफिट और सनग्लासेस स्टाइल को और क्लासी बना रहे हैं।रणवीर सिंह ब्लू एथनिक सूट में हमेशा की तरह डैशिंग और एनर्जेटिक दिखाई दे रहे हैं।
46
भजन का भी हुआ आयोजन
जामनगर में भजन का भी आयोजन किया गया है। नीता अंबानी लाल साड़ी में पूरी तरह भक्ति में डूबी नजर आईं। वो बेटे के जन्मदिन पर ईश्वर से उनके लिए प्रार्थना करती नजर आईं।
56
जाह्नवी भी झूमती आईं नजर
भजन समारोह में जाह्नवी कूपर ट्रेडिशनल लुक में बेहद ग्रेसफुल और एलिगेंट नजर आईं। वो ऑफ व्हाइट गोटा-पट्टी स्कर्ट और टॉप पहनी थीं। वो भजन पर झूमती नजर आईं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।