
Dhurandhar The Revenge Box office Collection: रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' ने रिलीज के पहले ही दिन धुआंधार परफॉर्मेंस दी। शानदार प्री-सेल्स के दम पर फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया। इसके साथ ही यह बॉलीवुड की पहली 'सेंचुरी ओपनर' बन गई है। कुल मिलाकर 'धुरंधर द रिवेंज' अब तक की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म भी बन चुकी है।
धुरंधर 2 रिलीज से पहले ही चर्चा में थी और इसका असर एडवांस बुकिंग में साफ दिखा। फिल्म मेकर्स ने पेड प्रीव्यू का विकल्प चुना, जो उनके लिए बेहद फायदेमंद साबित हुआ। पेड प्रीव्यू में फिल्म ने 43 करोड़ (नेट) कमाई की। इन आंकड़ों को ओपनिंग डे कलेक्शन में शामिल किया गया, जिससे फिल्म की शुरुआत और जबर्दस्त बन गई।
इतने बड़े कलेक्शन के साथ धुरंधर 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनिंग दर्ज की है। इसने शाहरुख खान की जवान (75 करोड़) को काफी बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया। खास बात यह है कि अगर पेड प्रीव्यू को हटा भी दिया जाए, तब भी फिल्म टॉप पोजीशन पर बनी रहती है।
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने सभी भारतीय फिल्मों में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है। इसने RRR (134 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, Pushpa 2 (179.25 करोड़) अभी भी पहले नंबर पर बनी हुई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।