रणवीर सिंह की धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक धमाका कर रही है। फिल्म की रिलीज को 16 दिन हो गए हैं और ये अभी भी बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है। फिल्म की कमाई का आंकड़ा हर किसी का माथा घुमा रहा है। इसी बीच मूवी का 16वें दिन का आंकड़ा सामने आया है।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। डायरेक्टर आदित्य धर की इस फिल्म के सिनेमाघरों में 16 दिन पूरे कर लिए हैं। जानते हैं इसका कलेक्शन।
26
धुरंधर 2 ने 16वें दिन कितना कमाया
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 वर्किंग डेज में भी शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने 16वें दिन 15.15 करोड़ कमाए। sacnilk.com की मानें तो रात तक इस आंकड़े में और ज्यादा इजाफा होने की गुंजाइश हैं। बता दें कि फिल्म के देशभर में अभी 9949 शोज चल रहे हैं।
फिल्म धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। मूवी का इंडिया में नेट कलेक्शन 952.97 करोड़ हो गया है। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 1140.64 करोड़ पहुंच गया है। ओवरसीज में फिल्म ने 370 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं।
46
धुरंधर 2 की धुआंधार कमाई
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 रिलीज के 16वें दिन भी धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म कलेक्शन के मामले में हर किसी को पछाड़ रही है। फिल्म के वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ पार होने के बाद मेकर्स ने भी इस पर खुशी जताई है। जियो स्टूडियो नेपोस्ट शेयर कर लिखा- ये हिंदुस्तान की दहाड़ है।
56
बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब धुरंधर 2
आपको बता दें कि धुरंधर 2 अपनी कमाई के साथ प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच रही हैं। बता दें कि बाहुबली ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1810 करोड़ है।
66
धुरंधर 2 के बारे में
डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 पिछले साल यानी 2025 में आई धुरंधर का सीक्वल है। फिल्म का दूसरा पार्ट पहले पार्ट से भी ज्यादा जबरदस्त निकला। इसमें रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, मानव गोहिल, दानिश पोद्दार लीड रोल में हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।