Dhurandhar 2 Day 36 Collection: कमाई में भयंकर गिरावट, क्या तोड़ पाएगी ये 2 बड़े रिकॉर्ड?

Published : Apr 23, 2026, 07:03 PM IST

रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर की धुरंधर 2 की रिलीज को 36 दिन हो गए हैं। बता दें कि फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाकर रखा था। पर अब इसकी कमाई में काफी गिरावट आ गई है।

PREV
17
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस हाल

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 की कमाई में अब जबरदस्त गिरावट दर्ज की जा रही है। फिल्म की रिलीज को 36 दिन हो गए हैं और अभी भी इसके सामने 2 रिकॉर्ड ऐसे हैं, जिसे तोड़ने के ये काफी करीब है। हालांकि, कलेक्शन में कमी के कारण ये रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल हो सकता है। 

27
धुरंधर 2 की 36वें दिन का कमाई कितनी

sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो धुरंधर 2 ने अपनी रिलीज के 36वें दिन 78 लाख का कलेक्शन किया है। इस आंकड़े को देखकर साबित होता है कि अब कमाई करोड़ों से लाखों पर आ गई है। हालांकि, ये आंकड़ा शाम 7 बजे तक है।

ये भी पढ़ें... Overseas Box Office के नए किंग रणवीर सिंह, तीनों Khan को पछाड़ा-इसका रिकॉर्ड भी किया चकनाचूर

37
धुरंधर 2 की आखिरी 5 दिन की कमाई

धुरंधर 2 वे 31वें दिन 4.65 करोड़ का बिजनेस किया था। 32वें दिन इसने 5.20 करोड़ कमाए थे। 33वें दिन इसकी कमाई 1.62 करोड़ रही। 34वें दिन 2.10 करोड़ और 35वें दिन 1.70 करोड़ का कारोबार किया था।

47
धुरंधर 2 का इंडिया में कलेक्शन कितना

धुरंधर 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक नेट 1121.87 करोड़ का करेक्शन किया है। वहीं, इसका ग्रास कलेक्शन 1342.82 करोड़ हो गया है। फिल्म के फिलहाल 2359 चल रहे हैं।

57
कितना हुआ धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

sacnilk.com की मानें तो धुरंधर ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 1764.15 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं, इसकी ओवरसीज कलेक्शन 422.25 करोड़ हो गया है।

67
क्या पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी धुरंधर 2

धुरंधर 2 की कमाई में हुई तेजी से गिरावट को देखते हुए सवाल उठ रहे है कि क्या ये भारत की सबसे कमाऊ फिल्म बन पाएगी। फिलहाल नंबर वन पर अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 है, जिसने देश में नेट 1234.10 करोड़ कमाए थे। वहीं, धुरंधर 2 का नेट कलेक्शन 1121.87 करोड़ है। पुष्पा 2 को पीछे छोड़ना धुरंधर 2 के लिए आसान नहीं होगा।

77
बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी है जबरदस्त

वहीं, वल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो पहले नंबर पर आमिर खान की दंगल है, जिसकी कमाई 2070.3 करोड़ है, इसे धुरंदर 2 नहीं तोड़ पाएगी। वहीं, दूसरे नंबर पर प्रभास की बाहुबली 2 है, जिसका कलेक्शन 1788.06 करोड़ है। वहीं, धुरंधर 2 का कलेक्शन 1764.15 करोड़ है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यदि रणवीर सिंह की फिल्म थोड़ा और जोर लगा ले तो ये रिकॉर्ड टूट सकता है। हालांकि, कमाई की रफ्तार देखकर ये नामुमकिन लगता है।

ये भी पढ़ें... 3 हीरोइन और अमिताभ बच्चन के डबल रोल वाली वो फिल्म, जो 2 स्टार के लिए रही मनहूस

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories