Ranveer Singh की Dhurandhar The Revenge' ने 1000 करोड़ क्लब में इतिहास रचा, लेकिन अब रफ्तार धीमी पड़ती दिख रही है। 21वें दिन फिल्म पहली बार देशभर में कमाई के मामले सिंगल डिजिट में पहुंच गई। जानिए फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट...
Dhurandhar The Revenge ने तीसरे बुधवार को करीब 7.90 करोड़ रुपए की कमाई की। इससे पहले दो दिनों तक फिल्म 10 करोड़ के आसपास कमा रही थी। यह पहली बार है जब फिल्म सिंगल डिजिट में पहुंची है, जो साफ संकेत देता है कि तीसरे हफ्ते में रफ्तार धीमी पड़ गई है।
25
'धुरंधर 2' का टोटल कलेक्शन कहां पहुंचा?
Sacnilk.com के मुताबिक़, फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 1041.27 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 1246.67 करोड़ रुपए हो चुका है। यह फिल्म भारत में 1000 करोड़ नेट क्लब पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी है।
Baahubali 2: The Conclusion के भारत में 1030.42 करोड़ रुपए के लाइफटाइम रिकॉर्ड को ‘धुरंधर 2’ पहले ही पार कर चुकी है। अब नजर अगली बड़ी चुनौती पर है। क्या यह Pushpa 2: The Rise के 1234.10 करोड़ के आंकड़े को पीछे छोड़ पाएगी?
45
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' की कमाई कितनी
'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 1,653.67 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। भारत में ग्रॉस 1246.67 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 407 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है।
इस शुक्रवार अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर 'डकैत : अ लव स्टोरी' समेत कई नई फिल्में रिलीज होने जा रही हैं, जिससे Dhurandhar The Revenge के कलेक्शन पर असर पड़ सकता है। चौथे हफ्ते में फिल्म की असली परीक्षा होगी कि वह इस क्लैश के बीच अपनी पकड़ बनाए रख पाती है या नहीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।