रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1700 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई कर चुकी है और 26 दिन बाद भी यह मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। हालांकि, कलेक्शन में गिरावट आई है। जानिए 26वें दिन 'धुरंधर 2' ने कितनी कमाई की...
ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, 26वें दिन यानी रिलीज के बाद चौथे सोमवार को 'धुरंधर द रिवेंज' ने भारत में लगभग 5.20 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है। यह इस फिल्म का अब तक का सबसे कम कमाई का आंकड़ा है।
25
25वें दिन के मुकाबले कितना गिरा 'धुरंधर 2' का कलेक्शन
अगर 25वें दिन हुई कमाई से 26वें दिन के कलेक्शन की तुलना करें तो इसमें 64 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 25वें दिन लगभग 14.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
26 दिन बाद आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2' का भारत में नेट कलेक्शन 1088.62 करोड़ रुपए हो गया है। इसमें से 1,022.54 करोड़ रुपए इस फिल्म ने सिर्फ हिंदी वर्जन से कमाए हैं। फिल्म का लैंग्वेज वाइज कलेक्शन इस प्रकार रहा :-
हिंदी वर्जन : 1,022.54 करोड़ रुपए
तमिल वर्जन : 18.9 करोड़ रुपए
तेलुगु वर्जन : 41.9 करोड़ रुपए
कन्नड़ वर्जन : 3.41 करोड़ रुपए
मलयालम वर्जन : 1.77 करोड़ रुपए
45
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का कलेक्शन
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर ' ने 26 दिन में 1,717.87 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। भारत में इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,303.37 करोड़ रुपए और विदेशों में इसकी ग्रॉस कमाई 414.5 करोड़ रुपए हो चुकी है।
रिपोर्ट्स की मानें तो 'धुरंधर 2' का निर्माण लगभग 225 करोड़ रुपए में हुआ है। भारत में इसने 1088.62 करोड़ रुपए कमाए हैं। इस हिसाब से देखें तो फिल्म का प्रॉफिट 863.62 करोड़ रुपए हुआ है। यां लागत के मुकाबले 383.83 फीसदी से ज्यादा है। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।