New OTT Releases: ओटीटी पर इस वीक कई शानदार और धांसू फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। इनमें से कुछ तो ऐसी भी है, जिनके स्ट्रीम होने का फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कौन सी मूवीज-सीरीज किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने मिलेगी।
ये पूरा हफ्ता यानी 13 से 19 अप्रैल तक काफी धमाकेदार होने वाला है। बता दें कि इस पूरे वीक एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज नेटफ्लिक्स, जी5, अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। आइए, पढ़ते है डिटेल में…
210
फिल्म टोस्टर
राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की डॉर्क कॉमेडी फिल्म टोस्टर 15 अप्रैल को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। बता दें कि इस मूवी को सीधे ओटीटी पर ही रिलीज किया जा रहा है।
एले फैनिंग वेब सीरीज मार्गो गॉट मनी ट्रबल में 20 साल की कॉलेज ड्रॉपआउट लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो अपने नवजात बच्चे का पालन-पोषण करने के लिए कुश्ती का सहारा लेती है। रूफी थॉर्प के उपन्यास पर आधारित इस सीरीज में निकोल किडमैन और निक ऑफरमैन भी हैं। इसे 15 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
410
फिल्म उस्ताद भगत सिंह
सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर धमाका करने आ रही है। श्रीलीला और राशि खन्ना के साथ ये फिल्म 16 अप्रैल से ओटीटी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
510
वेब सीरीज मटका किंग
विजय वर्मा की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज मटका किंग को देखने के लिए फैन्स बेताब हो रहे हैं। इस क्राइम ड्रामा वेब सीरीज को 17 अप्रैल से अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
610
फिल्म अस्सी
तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब ओटीटी पर आ रही है। अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को 17 अप्रैल से ओटीटी जी5 पर देखा जा सकता है।
710
फिल्म दो दीवाने शहर में
फिल्म दो दीवाने सहर में भी सिनेमाघरों में जलवा दिखाने के बाद ओटीटी पर आ रही है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की ये फिल्म 17 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
810
फिल्म रूममेट्स
हॉलीवुड फिल्म रूममेट्स को ओटीटी पर देखने का फैन्स इंतजार कर रहे हैं। इस कॉमेडी फिल्म को 17 अप्रैल से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
910
वेब सीरीज अल्फा मेल्स सीजन 5
हॉलीवुड टीवी सीरीज अल्फा मेल्स अपने सीजन 5 के साथ आ रही है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इसे 17 अप्रैल देखा जा सकता है।
1010
वेब सीरीज यूफोरिया सीजन 3
जेडाया और जैकब एलोर्डी की वेब सीरीज यूफोरिया के सीजन 3 का सभी को इंतजार है। ये सीरीज ड्रग्स की तस्करी पर बेस्ड हैं। इसे 19 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।