- Home
- Entertainment
- Ganga Mai Ki Betiyan Spoiler: खतरनाक मोड़ पर स्नेहा-सिद्धू का रिश्ता, मचेगा खूब गदर
Ganga Mai Ki Betiyan Spoiler: खतरनाक मोड़ पर स्नेहा-सिद्धू का रिश्ता, मचेगा खूब गदर
जीटीवी के सीरियल गंगा माई की बेटियां इन दिनों टीआरपी लिस्ट में तगड़ी जगह बनाएं हुए है। इस सीरियल और इसकी स्टोरी लाइन को काफी पसंद किया जा रहा है। सीरियल में काफी ड्रामा देखने को मिलने वाला और आने वाले एपिसोड में भी कुछ धमाकेदार होने की उम्मीद है।

सीरियल गंगा माई की बेटियां
सीरियल गंगा माई की बेटियां की कहानी काफी दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। काफी मुश्किलों के बाद स्नेहा और सिद्धू का रिश्ता पटरी पर आया है, लेकिन अब इसमें कुछ गड़बड़ होने की आशंका नजर आ रही है।
गंगा माई की बेटियां में अभी तक क्या देखा
गंगा माई की बेटियां सीरियल में देखा कि गंगा को अपनी बेटी स्नेहा और सिद्धू के रिश्ते से कोई परेशानी नहीं है। उसे सिद्धू अच्छा लड़का दिखता है। हालांकि, वो उसके बारे में ज्यादा नहीं जानती है। फिर भी उसे पसंद करती हैं।
ये भी पढ़ें... Naagin 7 Maha Twist: खत्म होगा ड्रैगन-यमन का खेल, अहाना-आर्यमान की जिंदगी में भयंकर ट्विस्ट
स्नेहा जाहिर करेगी खुशी
स्नेहा अपनी मां गंगा को बताएंगी वो सिद्धू को पसंद करती है और उससे शादी करना चाहती है। वो मां के सामने सिद्धू की खूब तारीफ करती है। लेकिन गंगा अंदर-अंदर दुखी होती है और उसका सारा दुख आंखों ने बहने लगता है।
गंगा होगी स्नेहा के खिलाफ
सीरियल गंगा माई की बेटियां के आने वाले एपिसोड में काफी ड्रामा होने वाला है। गंगा, स्नेहा से कहेंगी कि उसकी शादी सिद्धू से नहीं हो सकती। स्नेहा वजह जानने की कोशिश करेंगी, लेकिन गंगा उसे कुछ भी नहीं बताएगी।
क्या होगा स्नेहा-सिद्धू का रिश्ता खत्म
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि सिद्धू, स्नेहा के दिल का हाल जानने आएगा, लेकिन गंगा उसे धमकी देगी। स्नेहा का आगे क्या फैसला होगा, क्या वो सिद्धू का दिल तोड़ देगी या अपनी मां के खिलाफ जाएगी.. ये देखने मजेदार होगा।
ये भी पढ़ें... YRKKH Upcoming Twist: खुशियों पर लगेगा ग्रहण, एक साजिश से बिखर जाएगी अभिरा-अरमान की दुनिया
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।