Published : Apr 15, 2026, 02:58 PM ISTUpdated : Apr 15, 2026, 10:37 PM IST
Dhurandhar The Revenge Box Office पर दौड़ते-दौड़ते अब थकने लगी है। आलम यह है कि रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म का कलेक्शन अब सिंगल डिजिट पर आकर अटक गया है। 28वें दिन इस फिल्म का अब तक का सबसे बुरा हाल रहा। जानिए ‘धुरंधर 2’ ने 28वें दिन कितनी कमाई की?
ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com के मुताबिक़, आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' ने 28वें दिन यानी चौथे बुधवार को लगभग4.05 करोड़ रुपए की कमाई की। एक आम दिन होने की वजह से फिल्म के कलेक्शन में गिरावट लाजमी है, लेकिन इतनी बड़ी गिरावट यानी 5 करोड़ के आंकड़े को भी ना छू पाना चौंकाने वाली है।
25
'धुरंधर 2' का 28 दिन बाद कुल कलेक्शन कितना हुआ?
28 दिन बाद 'धुरंधर 2' ने भारत में लगभग 1,099.72 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है। यह कमाई फिल्म के सभी वर्जनों (हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम) को मिलाकर है। 8वें दिन यह फिल्म भारत में नेट 1100 करोड़ रुपए के आंकड़े को छूने से इंच भर डियर रह गई।
अगर 'धुरंधर 2' की वर्जन वाइज कलेक्शन की बात करें तो पहले नंबर पर हिंदी और सबसे आखिरी में मलयालम है। जानिए किस वर्जन ने कितनी कमाई की:-
हिंदी : 1,033.19 करोड़ रुपए
तेलुगु : 42.19 करोड़ रुपए
तमिल : 19.08 करोड़ रुपए
कन्नड़ : 3.49 करोड़ रुपए
मलयालम : 1.77 करोड़ रुपए
45
भारत में 1100 करोड़ कमाने वाली फ़िल्में
'धुरंधर 2' 29 दिन में भारत में देश की दूसरी 1100 करोड़ी फिल्म बनने जा रही है। इससे पहले यह करिश्मा सिर्फ एक फिल्म कर पाई है। वह है अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2 : द रूल' है। सुकुमार के निर्देशन में बनी यह तेलुगु पैन इंडिया फिल्म 2024 में रिलीज हुई थी, जिसने देश में लाइफटाइम लगभग 1,234.10 करोड़ रुपए कमाए थे।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में लगभग 1,732.70 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। अभी यह 'पुष्पा 2' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन से पीछे है। लेकिन माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में यह इसे पछाड़ देगी। 'पुष्पा 2' ने दुनियाभर में लगभग 1,742.10 करोड़ रुपए कमाए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।