Bhooth Bangla Akshay Kumar की अपकमिंग फिल्म है, जो 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है। जानिए इस फिल्म का बजट कितना है, पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है और सफल होने इसे कितने करोड़ कमाने होंगे।
koimoi.com की ताजा रिपोर्ट की मानें तो 'भूत बंगला' का निर्माण लगभग 120 करोड़ रुपए में हुआ है। इसमें से लगभग आधी रकम स्टार कास्ट की फीस में गई है। फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर, उनकी मां शोभा कपूर और खुद अक्षय कुमार भी हैं।
25
'भूत बंगला' के लिए अक्षय कुमार की फीस कितनी?
इसी रिपोर्ट में बताया गया है कि 'भूत बंगला' के लिए अक्षय कुमार को 50 करोड़ रुपए का मेहनताना मिला है। यह उनकी पिछली फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' के मुकाबले 28.5 फीसदी कम है। बताया जाता है कि 'जॉली एलएलबी 3' के लिए अक्षय को 70 करोड़ रुपए मिले थे।
अक्षय कुमार के अलावा 'भूत बंगला' के किसी भी स्टार को 5 करोड़ रुपए तक का मेहनताना भी नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए वामिका गब्बी को 3 करोड़ रुपए, तब्बू को 2.5 करोड़ रुपए, परेश रावल को 2 करोड़ रुपए, राजपाल यादव को 1-1.50 करोड़ रुपए और जीशू सेनगुप्ता को 1 करोड़ रुपए का मेहनताना मिला है।
45
पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है 'भूत बंगला'?
रिपोर्ट्स की मानें तो 'भूत बंगला' पहले दिन लगभग 15 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है। दावा किया जा रहा है कि यह डायरेक्टर प्रियदर्शन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन सकती है। अभी प्रियदर्शन की टॉप 5 सबसे बड़ी ओपनर इस प्रकार हैं:-
अगर 'भूत बंगला' को हिट की कैटेगरी में जगह बनानी है तो इसका लाइफटाइम कलेक्शन 180 करोड़ रुपए से लेकर 240 करोड़ रुपए पहुंचना चाहिए। खैर, अब देखना यह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आने के बाद कैसा परफॉर्म करती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।