टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों कई धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिल रहे है। इस वक्त पूरा पोद्दार हाउस डरा हुआ है। दरअसल, अचानक सभी को मेहर की असलियत पता चल जाती है और सभी घबरा जाते हैं। इसी बीच अरमान-अभिरा को जोरदार झटका लगता है।
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में काफी गदर मचा हुआ है। शो में देखने मिल रहा है कि इधर मेहर अपनी खतरनाक चाले चल रही और दूसरी तरफ घरवाले हैरान-परेशान है। इसी बीच उन्हें मेहर का एक वीडियो देखने मिलता है।
25
ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया अभी तक
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभी तक दिखाया कि घरवालों के अभिरा के अस्पताल में होने खबर लगती है। इसी बीच मेहर का एक वीडियो सामने आता है, जिसे देखने के बाद घरवालों को होश उड़ जाते हैं। उन्हें पता चल जाता है कि मेहर एक खतरनाक औरत है और वो अपने फायदे के लिए किसी का भी नुकसान कर सकती है।
मेहर, अरमान-अभिरा की बेटियां मायरा और मुक्ति को खत्म करने हॉस्टल पहुंच जाती है। अरमान-अभिरा अपनी बेटियों को बचाने निकलते हैं। इसी बीच रास्ते में मेहर के गुंडे उनपर हमला कर देते है। अरमान सबकी जमकर पिटाई करता है।
45
अभिरा देगी बेटियों को सलाह
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मायरा फोन करके पापा अरमान को बताएगी कि उसकी जान को खतरा है और मेहर उन्हें मारना चाहती है। अभिरा सारी बातें सुन लेगी और मुक्ति को सलाह देंगी वो मायरा को लेकर एक रूम में छुप जाए। वो आकर उन्हें बचा लेगी।
55
हॉस्टल पहुंचेंगे अरमान-अभिरा
अरमान-अभिरा आनन-फानन में हॉस्टल पहुंचेंगे और अपनी बेटियों की तलाश करेंगे। इसी दौरान वे हॉस्टल के केयर को भी जमकर लताड़ लगाएंगे। फिर यहां एक हाई वॉल्टेज ड्रामा होगा। क्या दोनों अपनी बेटियों को बचा पाएंगे या मेहर अपने इरादों में कामयाब होगी, ये देखना मजेदार होगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।