- Home
- Entertainment
- OTT Release This Week: इस हफ्ते 5 फिल्में-4 वेब सीरीज होंगी रिलीज, जानें कहां-कब देखें
OTT Release This Week: इस हफ्ते 5 फिल्में-4 वेब सीरीज होंगी रिलीज, जानें कहां-कब देखें
New OTT Releases: ओटीटी पर इस वीक कई शानदार और धांसू फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। इनमें से कुछ तो ऐसी भी है, जिनके स्ट्रीम होने का फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कौन सी मूवीज-सीरीज किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने मिलेगी।

इस हफ्ते होगा ओटीटी पर धमाका
ये पूरा हफ्ता यानी 13 से 19 अप्रैल तक काफी धमाकेदार होने वाला है। बता दें कि इस पूरे वीक एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज नेटफ्लिक्स, जी5, अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। आइए, पढ़ते है डिटेल में…
फिल्म टोस्टर
राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की डॉर्क कॉमेडी फिल्म टोस्टर 15 अप्रैल को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। बता दें कि इस मूवी को सीधे ओटीटी पर ही रिलीज किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें... Naagin 7 Maha Twist: खत्म होगा ड्रैगन-यमन का खेल, अहाना-आर्यमान की जिंदगी में भयंकर ट्विस्ट
वेब सीरीज मार्गो गॉट मनी ट्रबल
एले फैनिंग वेब सीरीज मार्गो गॉट मनी ट्रबल में 20 साल की कॉलेज ड्रॉपआउट लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो अपने नवजात बच्चे का पालन-पोषण करने के लिए कुश्ती का सहारा लेती है। रूफी थॉर्प के उपन्यास पर आधारित इस सीरीज में निकोल किडमैन और निक ऑफरमैन भी हैं। इसे 15 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
फिल्म उस्ताद भगत सिंह
सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर धमाका करने आ रही है। श्रीलीला और राशि खन्ना के साथ ये फिल्म 16 अप्रैल से ओटीटी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
वेब सीरीज मटका किंग
विजय वर्मा की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज मटका किंग को देखने के लिए फैन्स बेताब हो रहे हैं। इस क्राइम ड्रामा वेब सीरीज को 17 अप्रैल से अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
फिल्म अस्सी
तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब ओटीटी पर आ रही है। अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को 17 अप्रैल से ओटीटी जी5 पर देखा जा सकता है।
फिल्म दो दीवाने शहर में
फिल्म दो दीवाने सहर में भी सिनेमाघरों में जलवा दिखाने के बाद ओटीटी पर आ रही है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की ये फिल्म 17 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
फिल्म रूममेट्स
हॉलीवुड फिल्म रूममेट्स को ओटीटी पर देखने का फैन्स इंतजार कर रहे हैं। इस कॉमेडी फिल्म को 17 अप्रैल से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
वेब सीरीज अल्फा मेल्स सीजन 5
हॉलीवुड टीवी सीरीज अल्फा मेल्स अपने सीजन 5 के साथ आ रही है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इसे 17 अप्रैल देखा जा सकता है।
वेब सीरीज यूफोरिया सीजन 3
जेडाया और जैकब एलोर्डी की वेब सीरीज यूफोरिया के सीजन 3 का सभी को इंतजार है। ये सीरीज ड्रग्स की तस्करी पर बेस्ड हैं। इसे 19 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें... Ganga Mai Ki Betiyan Spoiler: खतरनाक मोड़ पर स्नेहा-सिद्धू का रिश्ता, मचेगा खूब गदर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।