Ganga Mai Ki Betiyan Maha Drama: सच जान उडे़ंगे स्नेहा के होश, सहाना के खिलाफ कौन खेल रहा गेम

Published : Apr 15, 2026, 01:33 PM IST

टीवी सीरियल गंगा माई की बेटियां में इन दिनों धमाकेदार ट्विस्ट चल रहा है। स्नेहा और उसकी मां गंगा के बीच सिद्धू को लेकर झगड़ा चल रहा है। गंगा अपने फैसले पर अड़ी है और स्नेहा सच्चाई जानना चाहती है, फिर कुछ ऐसा होगा कि उसके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। 

PREV
15
टीवी सीरियल गंगा माई की बेटियां

गंगा माई की बेटियां सीरियल इन दिनों दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है। हर कोई इसकी आगे की कहानी के बारे में जानना चाहता है। बता दें कि इसमें काफी तमाशा देखने को मिलने वाला है और कई राज से पर्दा भी उठेगा।

25
प्यार में है स्नेहा-सिद्धू

स्नेहा और सिद्धू एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं, लेकिन दोनों की लव लाइफ के बीच मां गंगा आ जाती है। स्नेहा कश्मकश में है, लेकिन सिद्धू सच जानना चाहता है। गंगा दोनों को साथ देखकर फिर आग बबूला हो जाती है। 

ये भी पढ़ें... YRKKH बड़ा Dhamaka: घरवालों के सामने फूटेगा मेहर का भांडा, अभिरा-अरमान को लगेगा झटका

35
सिद्धू को लेकर बहाना बनाएंगी स्नेहा

गंगा माई की बेटियां सीरियल में दिखाया कि मां गंगा की धमकी के बाद स्नेहा बहाना बनाकर सिद्धू को अपने घर से जाने को कहती है। सिद्धू पहले तो नहीं मानता, लेकिन बाद में मन मारकर चला जाता है। 

45
स्नेहा की जिंदगी में आएगा तूफान

गंगा माई की बेटियां सीरियल के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि स्नेहा और गंगा में सिद्धू को लेकर खूब बहसबाजी होगी। फिर गंगा, स्नेहा को सिद्धू की एक ऐसी सच्चाई बताएंगी कि उसके होश उड जाएंगे। क्या स्नेहा अपने प्यार की कुर्बानी देगी, क्या होगा उसका अगला फैसला.. ये अपकमिंग शो में देखने मिलेगा।

55
बुरी फंसेगी सहाना

सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि एक तरफ जहां स्नेहा की जिंदगी उजड़ गई है तो दूसरी और सहाना के खिलाफ इंदु रानी चाल पर चाल चल रही है। क्या काली सहाना के साथ कोई गलत हरकत करेगा या फिर मुरली पत्नी को बचा लेगा… ये अपकमिंग शो देखकर ही पता चलेगा। 

ये भी पढ़ें... Dacoit Day 5 Collection: 5वें दिन 5Cr भी नहीं कमाई पाई फिल्म, अबतक इतना हुआ बिजनेस

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories