Akshay Kumar की 6 सबसे छोटी हीरोइनें, जो उनके डेब्यू के वक्त पैदा भी नहीं हुई थीं
अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में 58 साल के अक्षय खुद से लगभग 36 साल छोटी वामिका गब्बी संग रोमांस करते नज़र आएंगे। नज़र डालिए अक्षय कुमार की 6 सबसे छोटी हीरोइनों पर, जो उनके डेब्यू के वक्त पैदा भी नहीं हुई थीं।

कियारा आडवाणी
- उम्र :35 साल
- जन्म : 21 जुलाई 1991
अक्षय कुमार की डेब्यू फिल्म 'सौगंध' 25 जनवरी 1991 को रिलीज हुई थी, जबकि कियारा आडवाणी का जन्म इससे 6 महीने बाद हुआ था। कियारा अक्षय कुमार के अपोजिट फिल्म 'लक्ष्मी' में नज़र आ चुकी हैं।
एमी जैक्सन
- उम्र : 34 साल
- जन्म : 31 जनवरी 1992
एमी जैक्सन ने अक्षय कुमार के अपोजिट 'सिंह इज ब्लिंग' में काम किया है। उनका जन्म अक्षय की डेब्यू फिल्म 'सौगंध' के लगभग एक साल बाद हुआ था।
वामिका गब्बी
- उम्र : 32 साल
- जन्म : 29 सितम्बर 1993
'भूत बंगला' में अक्षय कुमार खुद से 26 साल छोटी वामिका गब्बी के हीरो होंगे। अक्षय कुमार के डेब्यू के वक्त वामिका गब्बी पैदा तक नहीं हुई थीं।
राधिका मदान
- उम्र : 30 साल
- जन्म : 1 मई 1995
राधिका मदान 'सरफिरा' में अक्षय कुमार के अपोजिट दिखीं। उनका जन्म अक्षय के डेब्यू के 4 साल बाद हुआ था।
सारा अली खान
- उम्र : 30 साल
- जन्म : 12 अगस्त 1995
सारा अली खान का जन्म अक्षय कुमार के बॉलीवुड डेब्यू के 4 साल बाद हुआ था। वे अक्षय के अपोजिट फिल्म 'अतरंगी रे' में दिख चुकी हैं। इस फिल्म में वे उनकी पत्नी और बेटी दोनों के रोल में दिखाई दी थीं। सारा अक्षय कुमार के खास दोस्तों में शुमार सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी हैं।
मानुषी छिल्लर
- उम्र : 28 साल
- जन्म : 14 मई 1997
अक्षय कुमार के डेब्यू के लगभग 6 साल बाद मानुषी छिल्लर का जन्म हुआ था। मानुषी की पहली फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' ही अक्षय कुमार के अपोजिट थी। वे उनके साथ एक अन्य फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' भी कर चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।