Dhurandhar 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' 1800 करोड़ पार, टूटा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड

Published : Apr 27, 2026, 04:25 PM IST

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच चुकी है। 39 दिनों में फिल्म ने 1800 करोड़ का आंकड़ा पार कर ‘बाहुबली 2’ को पीछे छोड़ दिया है। अब यह दुनियाभर में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

PREV
15
39वें दिन भी ‘धुरंधर 2’ का जलवा

'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन स्टारर इस फिल्म ने छठे वीकेंड में भी अच्छा कलेक्शन किया और थिएटर्स में दर्शकों की भीड़ बनाए रखी।

25
Dhurandhar 2 Collection Day 39 —भारत और विदेश में धमाका

koimoi.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, छठे रविवार यानी 39वें दिन 'धुरंधर 2' ने भारत में करीब 3.4 करोड़ की कमाई की। पूरे छठे वीकेंड में 8 करोड़ नेट जोड़ते हुए कुल भारतीय कलेक्शन 1167.63 करोड़ नेट (1377.8 करोड़ ग्रॉस) हो गया। विदेशों में फिल्म ने 424 करोड़ कमाए। इस तरह कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1801.8 करोड़ ग्रॉस पहुंच गया।

35
'धुरंधर 2' ने बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनाया नया रिकॉर्ड

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर Baahubali 2 The Conclusion का 1800 करोड़ का रिकॉर्ड अब टूट चुका है। ‘धुरंधर 2’ ने 1801.8 करोड़ कमाकर इसे पीछे छोड़ दिया और अब यह दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

45
Worldwide Top 10 Highest Grossing Movies
  1. दंगल : 2059.04 करोड़ रुपए
  2. धुरंधर 2 : 1801.8 करोड रुपए
  3. बाहुबली 2 : 1800 करोड़ रुपए
  4. पुष्पा 2 : 1727.23 करोड़ करोड़ रुपए
  5. धुरंधर : 1354.84 करोड़ रुपए
  6. RRR : 1275.51 करोड़ रुपए
  7. KGF Chapter 2: 1230 करोड़ रुपए
  8. जवान : 1163.82 करोड़ रुपए
  9. पठान : 1069.85 करोड़ रुपए
  10. कल्कि 2898 AD : 1054.67 करोड़ रुपए
55
बड़ा सवाल : क्या ‘दंगल’ को पछाड़ पाएगी 'बाहुबली 2'?

‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म का बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। अब इसका अगला टारगेट 'दंगल' है। फिलहाल फिल्म इससे करीब 257 करोड़ पीछे है, जो एक बड़ा अंतर है। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म नंबर 2 की पोजीशन पर ही अपना रन खत्म करेगी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories