Published : Mar 24, 2026, 12:29 PM ISTUpdated : Mar 24, 2026, 10:27 PM IST
Dhurandhar The Revenge Day 6 पर भी बॉक्स ऑफिस पर जबरस्त पकड़ बनाए हुए हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म ना केवल हिंदी, बल्कि देश की बाकी भाषाओं में भी जबरदस्त परफॉर्मेंस कर रही है। जानिए फिल्म का छठे दिन का कलेक्शन कितना हुआ...
रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' ने रिलीज के बाद छठे दिन यानी पहले मंगलवार को लगभग 55.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इसमें से सिर्फ हिंदी वर्जन ने 52 करोड़ रुपए कमाए हैं। पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी का फायदा इसे वीक डेज में भी मिल रहा है।
26
'धुरंधर 2' की अब तक की कमाई कितनी हुई?
'धुरंधर 2 : द रिवेंज' ने 6 दिन में भारत में कुल लगभग 574.22. करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इसके हिंदी वर्जन की कमाई लगभग 555 करोड़ रुपए से ज्यादा हुई है। जबकि बाकी का कलेक्शन इसने बाकी 4 भाषाओं के वर्जन से किया है। गौरतलब है कि ‘धुरंधर द रिवेंज’ रणवीर सिंह की पहली पैन इंडिया फिल्म है, जिसे हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया गया है।
'धुरंधर द रिवेंज' की कमाई की रफ़्तार ऐसी है कि छठे दिन इसने हिंदी बेल्ट में प्रभास स्टारर ‘बाहुबली 2’, सनी देओल स्टारर ‘ग़दर 2,' और शाहरुख़ खान स्टारर ‘पठान’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
46
7वीं सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म बनी 'धुरंधर द रिवेंज'
'धुरंधर द रिवेंज' छठे दिन ऑलटाइम टॉप 10 की लिस्ट में 7वीं सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म बन गई है। लिस्ट में छठे पायदान पर रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' है, जिसने लाइफटाइम 556.36 करोड़ रुपए कमाए थे। बुधवार को ‘धुरंधर 2’ रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ देगी।
पुष्पा 2 - द रूल (2024) : 830.10 करोड़ रुपए (सिर्फ हिंदी वर्जन)
जवान (2023) : 643.87 करोड़ रुपए
स्त्री 2 - सरकटे का आतंक (2024) : 627.02 करोड़ रुपए
छावा (2025) : 600.10 करोड़ रुपए
एनिमल (2023) : 556.36 करोड़ रुपए
धुरंधर द रिवेंज (2026) : 555 करोड़ रुपए (एस्टीमेटेड सिर्फ हिंदी वर्जन)
पठान (2023) : 543.05 करोड़ रुपए
ग़दर 2 - द कथा कंटीन्यू (2023) : 525.45 करोड़ रुपए
बाहुबली 2 - द कन्क्लूजन (2017) : 510.99 करोड़ रुपए
66
वर्ल्डवाइड 900 करोड़ पार हुआ 'धुरंधर 2' का कलेक्शन
'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 917 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसमें से भारत में इस फिल्म ने ग्रॉस लगभग 685.76 करोड़ रुपए और ओवरसीज मार्केट से ग्रॉस करीब 231.57 करोड़ रुपए कूटे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।