Published : Mar 26, 2026, 10:25 AM ISTUpdated : Mar 26, 2026, 10:36 PM IST
Dhurandhar The Revenge Box Office पर धुंआधार कमाई कर रही है। आलम यह है कि पहले हफ्ते में ही तीसरी सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म बन गई है। हिंदी बेल्ट में इसन फिल्म ने शाहरुख़ खान स्टारर ‘जवान’ के लाइफटाइम कलेक्हशन को पीछे छोड़ दिया है। जानिए कितनी हुई कमाई…
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2' रिलीज के बाद 8वें दिन यानी पहले गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया। ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस फिल्म ने गुरुवार को देशभर में लगभग 49.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके हिंदी वर्जन की कमाई तकरीबन 46 करोड़ रुपए हुई।
25
8 दिन में 'धुरंधर 2' का कुल कलेक्शन कितना हुआ
रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' ने पहले 8 दिन में देशभर में लगभग 674.17 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। बात अगर अकेले हिंदी वर्जन की करें तो इस फिल्म का कलेक्शन लगभग 650 करोड़ रुपए हो चुका है। इसके साथ ही इस फिल्म ने राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर ‘स्त्री 2’ और शाहरुख़ खान स्टारर ‘जवान’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। अब यह अब तक की तीसरी सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म है।
'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 (गुरुवार) को रिलीज हुई। इसे 8 दिन का हफ्ता मिला। अगर पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की बात करें तो 'धुरंधर 2' नं. 1 है। ये हैं पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फ़िल्में...
धुरंधर 2 : 650 करोड़ रुपए
पुष्पा 2 : द रूल (हिंदी वर्जन) : 433.50 करोड़ रुपए
जवान : 391.33 करोड़ रुपए
पठान : 364.15 करोड़ रुपए
एनिमल : 338.63 करोड़ रुपए
45
टॉप 3 सबसे कमाऊ हिंदी मूवीज में शामिल हुई 'धुरंधर 2'
स्पाय एक्शन ड्रामा 'धुरंधर 2' 8 दिन के अंदर-अंदर ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 3 हिंदी मूवीज में जगह बना चुकी है। लिस्ट में नं. 1 पर इसी फिल्म का पहला पार्ट है, जो 2025 में रिलीज हुआ था। यह रही टॉप 5 की लिस्ट:-
धुरंधर : 895.96 करोड़ रुपए
पुष्पा 2 : द रूल (हिंदी वर्जन) : 830.10 करोड़ रुपए
धुरंधर द रिवेंज (हिंदी वर्जन) : 650 करोड़ रुपए (8 दिन में)
जवान : 643.87 करोड़ रुपए
स्त्री 2 : 627.02 करोड़ रुपए
आंकड़ों को देखें तो यह साफ़ हो रहा है कि ‘धुरंधर 2’ में इंडिया में सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म बनने का पोटेंशियल है। हालांकि, अभी ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर’ की कमाई को पछाड़ने के लिए अगले वीकेंड तक या उससे थोड़ा लंबा इंतज़ार करना पड़ सकता है।
दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी 'धुरंधर 2'
'धुरंधर द रिवेंज' 8 दिन के अंदर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1,079 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म भारत में ग्रॉस 805.32 करोड़ रुपए से ज्यादा और ओवरसीज मार्केट में ग्रॉस 274. करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।