Dhurandhar 2 Opening Day Collection: 'धुरंधर 2' ने 24 घंटे में कमाए 100 करोड़, एडवांस बुकिंग ने भी तोड़े रिकॉर्ड

Published : Mar 19, 2026, 10:29 PM IST
dhurandhar 2 first day collection

सार

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 24 घंटे के भीतर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म ने पेड प्रीव्यू से ₹44 करोड़ और ओपनिंग डे पर 65-70 करोड़ कमाए, जिससे यह 2026 की सबसे बड़ी ओपनर बन गई।

Dhurandhar 2 First Day Collection: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म में रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रंगी उर्फ हमजा अली मजारी के किरदार में लौटे हैं। उनके साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी इस स्पाई थ्रिलर में अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

धुरंधर 2 ने पहले ही दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

Dhurandhar 2 बुधवार को पेड प्रीव्यू के साथ शुरू हुई और गुरुवार 19 मार्च को बड़े स्तर पर रिलीज हुई। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर 65-70 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं, बुधवार के पेड प्रीव्यू से मूवी ने ₹44 करोड़ नेट कमाए हैं। यानी 24 घंटे के भीतर फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा कमाने में कामयाब रही है।

एडवांस बुकिंग में भी बना रिकॉर्ड

फिल्म की एडवांस बुकिंग इस हफ्ते शुरू हुई, जबकि पेड प्रीव्यू की प्री-सेल ट्रेलर रिलीज के साथ करीब 2 हफ्ते पहले ही शुरू हो गई थी। सिर्फ एडवांस बुकिंग के जरिए ही फिल्म ने दुनिया भर में बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बना लिया है। एडवांस बुकिंग से ही फिल्म ने करीब 40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। पहले दिन के लिए इस फिल्म के लगभग 9.50 लाख से ज्यादा टिकट बिके।

बॉलीवुड की सबसे बड़े प्रीमियर वाली फिल्म बनी 'धुरंधर 2'

लगभग 10,000 शोज के साथ 'धुरंधर 2' बॉलीवुड इतिहास के सबसे बड़े प्रीमियर में से एक बन गई है। रिलीज से पहले ही इसने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म के पहले पार्ट ने 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होकर दुनियाभर में करीब ₹1300 करोड़ की कमाई की थी। इसी सफलता के कारण पिछले तीन महीनों से इसके सीक्वल को लेकर जबरदस्त क्रेज था।

2026 की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'धुरंधर 2'

'धुरंधर 2' के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें देर रात तक यह 65-70 करोड़ रुपए के बीच रहने की उम्मीद है। 2026 में पहले दिन बॉक्सऑफिस पर इतना बड़ा कलेक्शन करने वाली यह पहली फिल्म है। इससे पहले सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने ओपनिंग डे पर करीब 30 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

स्टारकास्ट और प्रोडक्शन

फिल्म को जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा राकेश बेदी, दानिश पंडोर और सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में यामी गौतम का कैमियो भी देखने को मिलेगा। फिल्म का निर्देशन यामी गौतम के पति आदित्य धर ने किया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के बड़े साब की OTT पर धाक, ये 6 फिल्में-वेब सीरीज देख उड़ जाएंगे होश
Dhurandhar The Revenge में 2 बार दिखे पीएम मोदी, 'बाहुबली' की एंट्री ने भी किया हैरान