
Nora Fatehi Sarke Chunar Row: एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने फिल्म KD: The Devil के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर चल रहे विवाद पर आखिरकार चुप्पी तोड़ी है। एक डिटेल्ड वीडियो मैसेज में उन्होंने इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी। नोरा ने अपना पक्ष साफ करते हुए खुद को इस गाने के हिंदी वर्जन से अलग बताया।
नोरा फतेही के मुताबिक, उन्होंने यह गाना करीब तीन साल पहले कन्नड़ भाषा में शूट किया था और उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि बाद में इसे किस तरह बदला जाएगा। नोरा ने कहा, “मैंने यह गाना तीन साल पहले कन्नड़ में शूट किया था। मैंने इसके लिए हां इसलिए कही, क्योंकि यह एक बड़ी फिल्म का हिस्सा था और इसमें संजय दत्त भी थे। मुझे लगा था कि यह गाना ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं' का रीमेक है।”
नोरा फतेही ने आगे बताया कि जब गाने का अनुवाद किया गया, तब उन्हें इसमें कुछ गलत नहीं लगा क्योंकि उन्हें कन्नड़ भाषा नहीं आती। उन्होंने कहा, “मैं टीम पर भरोसा कर रही थी। लेकिन बाद में जब इसे हिंदी में डब किया गया और इसके बोल बदले गए, तो इसके लिए मुझसे न कोई इजाजत ली गई और न ही मेरी मंजूरी ली गई। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।”
नोरा ने बताया कि गाने के लॉन्च इवेंट के दौरान ही उन्हें कुछ अजीब लगा था। उन्होंने कहा, “जब मैंने कन्नड़ वर्जन देखा, तो मुझे वीडियो में कुछ ऐसी तस्वीरें दिखीं जो सही नहीं लग रही थीं। यहां तक कि मेरी और संजय दत्त की एक AI से बनी तस्वीर भी इस्तेमाल की गई थी। यह देखकर मैं काफी नाराज हुई, लेकिन मैंने खुद को शांत रखा।”
एक्ट्रेस नोरा फतेही ने कहा कि उन्होंने पहले ही मेकर्स के सामने अपनी चिंता जाहिर कर दी थी। उन्होंने बताया, जब मैंने हिंदी वर्जन देखा, तो मुझे यकीन हो गया था कि इस पर विवाद होगा। मैंने डायरेक्टर से साफ कहा कि यह सही नहीं है और मैंने खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया। मैंने इस गाने का कहीं भी प्रमोशन नहीं किया।
नोरा ने साफ कहा कि इस गाने की वजह से उनकी इमेज पर असर पड़ सकता था। उन्होंने कहा, मैंने डायरेक्टर से कहा कि इस गाने की वजह से मेरी इमेज और इज्जत दोनों दांव पर है, इसलिए मैं इससे दूर रहना चाहती हूं। नोरा फतेही ने इस मौके पर कलाकारों की सीमाओं के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, “कलाकारों के पास ज्यादा ताकत या कंट्रोल नहीं होता। बॉलीवुड में मुझे काफी सपोर्ट मिला है, लेकिन कुछ इंडस्ट्री ऐसी भी हैं, जहां कलाकारों की राय को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता।”
आखिर में नोरा ने कहा कि इस विवाद के बाद मेकर्स को गाना हटाना पड़ा, जिसके लिए वह आभारी हैं। उन्होंने कहा, “मैं शुक्रगुजार हूं कि इस विवाद के बाद उन्होंने गाना हटा दिया।”
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।