Dhurandhar 2 पाकिस्तान में बैन, फिर ऐसे धड़ल्ले से देख रहे लोग, कैसा है उनका रिएक्शन?

Published : Apr 07, 2026, 09:31 AM IST

Ranveer Singh Movie Dhurandhar The Revenge पाकिस्तान में रिलीज नहीं हुई, फिर भी लोग इसे धड़ल्ले से देख रहे हैं। एक पाकिस्तानी डिस्ट्रीब्यूटर ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने इस फिल्म को लेकर पाकिस्तानी ऑडियंस का रिएक्शन भी शेयर किया है।

PREV
16
बैन के बावजूद पाकिस्तान में देखी जा रही 'धुरंधर 2'

19 मार्च 2026 को आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2' दुनियाभर में रिलीज हुई। लेकिन इसे पाकिस्तान और गल्फ कंट्रीज में बैन का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके 'धुरंधर द रिवेंज' पाकिस्तान में देखी जा रही है। वहां की ऑडियंस फिल्म के पायरेटेड वर्जन देख रही है।

26
पाकिस्तानी डिस्ट्रीब्यूटर ने किया बड़ा खुलासा

पाकिस्तानी एग्जीबिटर नदीम मांडवीवाला ने हाल ही में एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "पाकिस्तान में कई लोगों ने इस फिल्म का पायरेटेड वर्जन देख लिया है। मैंने अभी तक नहीं देखा है, मैं अच्छी क्वालिटी में देखना पसंद करता हूं। अगर अच्छी क्वालिटी का पायरेटेड वर्जन मिला, तो मैं देखूंगा।"

यह भी पढ़ें : Dhurandhar में रहमान डकैत का रोल तीन एक्टर्स ने ठुकराया, वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान!

36
'धुरंधर 2' पर क्या है पाकिस्तानी ऑडियंस का रिएक्शन?

नदीम ने आगे बताया, "पहला पार्ट बहुत सफल था, इसलिए लोग दूसरे पार्ट को भी देख रहे हैं। दिसंबर 2025 में रिलीज हुए पहले पार्ट को एकतरफा तारीफ मिली थी, लेकिन दूसरे पार्ट को पाकिस्तान में मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है।”

46
कंटेंट को लेकर ऑडियंस की बदलती राय

Nadeem Mandviwalla ने इंटरव्यू में कहा, “लोगों का मानना है कि दूसरे पार्ट में पाकिस्तान को लेकर कम दिखाया गया है। पहला पार्ट स्मार्ट और अच्छी तरह बनाया गया था।”

यह भी पढ़ें : 19वें दिन धुरंधर 2 का सबसे बुरा हाल, 10 CR से नीचे पहुंची कमाई

56
पत्रकार ने शेयर किया था 'धुरंधर 2' देखते वीडियो

पिछले दिनों पाकिस्तानी पत्रकार खालिद महमूद खालिद ने लाहौर से फिल्म देखते हुए वीडियो शेयर किया था और लिखा, “लाहौर में ‘धुरंधर 2’ देख रहा हूं।” हालांकि, जब इसके लिए उनकी आलोचना हुई तो उन्होंने वीडियो डिलीट कर दिया।

66
दो हफ्ते में 'धुरंधर' की पायरेसी ने बनाया था रिकॉर्ड

2025 में जब आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर' दुनियाभर में बंपर कमाई कर रही थी, तब पाकिस्तान में इसे गैरकानूनी तरीके से डाउनलोड कर देखा जा रहा था। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के 20 लाख से ज्यादा अवैध डाउनलोड सिर्फ दो हफ्तों में हुए थे। 'धुरंधर 2' को लेकर अभी तक पायरेसी के आंकड़े सामने नहीं आए हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories