MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurnadhar 2 Collection Day 19 : 19वें दिन धुरंधर 2 का सबसे बुरा हाल, 10 CR से नीचे पहुंची कमाई

Dhurnadhar 2 Collection Day 19 : 19वें दिन धुरंधर 2 का सबसे बुरा हाल, 10 CR से नीचे पहुंची कमाई

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर कमज़ोर पड़ने लगी है। तीसरे वीकेंड तक बंपर कमाई करने के बाद 19वें दिन इस फिल्म के कलेक्शन में ऐसी गिरावट आई कि यह सिंगल डिजिट में पहुंच गया। जानिए 'धुरंधर द रिवेंज' का तीसरे सोमवार का कलेक्शन...

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Apr 06 2026, 05:48 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Dhurandhar The Revenge Day 19 Collection कितना हुआ?
Image Credit : X

Dhurandhar The Revenge Day 19 Collection कितना हुआ?

ट्रेड ट्रेकिंग वेब साइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर द रिवेंज' ने 19वें दिन यानी तीसरे सोमवार को लगभग 4.67 करोड़ रुपए (शाम 5 बजे) का कलेक्शन सभी भाषाई वर्जनों को मिलाकर किया। इसके हिंदी वर्जन ने 4.45 करोड़ रुपए कमाए हैं।

26
Dhurandhar 2 Total Collection कितना पहुंचा?
Image Credit : X

Dhurandhar 2 Total Collection कितना पहुंचा?

19 दिन के बाद 'धुरंधर द रिवेंज' ने देश भर में पांचों भाषाओं के वर्जनों को मिलाकर लगभग 1,018.44 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म के किस वर्जन ने कितनी कमाई की :-

  • हिंदी : 955.49 करोड़ रुपए
  • तमिल : 18.02 करोड़ रुपए
  • तेलुगु : 40.37 करोड़ रुपए
  • कन्नड़ : 2.88 करोड़ रुपए
  • मलयालम : 1.68 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Third Sunday Collection में 3 फिल्मों से पीछे, देखें टॉप 5 की लिस्ट

36
Dhurandhar 2 Worldwide Collection कितना हुआ
Image Credit : X

Dhurandhar 2 Worldwide Collection कितना हुआ

18 दिन में 'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1,605.74 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था। इसमें से भारत में इसने ग्रॉस 1,213.74 करोड़ रुपए कमाए थे और ओवरसीज में इसकी कमाई 392 करोड़ रुपए हुई थी। 19वें दिन तक फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन लगभग 1,219.25 करोड़ रुपए हो गया है। माना जा रहा है कि 19वें दिन तक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1620 करोड़ रुपए तक पहुंच जाए।

46
'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड टूटना तय
Image Credit : X

'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड टूटना तय

'धुरंधर द रिवेंज' की कमाई की रफ़्तार भले ही धीमी पड़ गई हो, लेकिन प्रभास स्टारर 'बाहुबली 2' (2026) का रिकॉर्ड टूटना तय माना जा रहा है। एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी तेलुगु पैन इंडिया एपिक एक्शन फिल्म ने भारत में लाइफटाइम 1,030.42 करोड़ रुपए कमाए थे। माना जा रहा है कि 'धुरंधर 2' 20वें दिन 'बाहुबली 2' के नेट कलेक्शन को पार कर जाएगी।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 : 1 CR से 1000 CR क्लब तक, वो 10 मूवी जिन्होंने 83 साल में बदला बॉक्स ऑफिस गेम

56
क्या 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ सबसे कमाऊ इंडियन फिल्म बनेगी 'धुरंधर 2'
Image Credit : X

क्या 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ सबसे कमाऊ इंडियन फिल्म बनेगी 'धुरंधर 2'

'धुरंधर 2' के लिए असली चुनौती अल्लू अर्जुन स्टारर तेलुगु पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' है। 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में नेट 1,234.10 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। अब देखना यह है कि 'धुरंधर 2' 'पुष्पा 2' को पछाड़ भारत में देश की सबसे कमाऊ फिल्म बन पाती है या नहीं।

66
क्या वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर नं. 1 फिल्म बनेगी 'धुरंधर 2'?
Image Credit : X

क्या वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर नं. 1 फिल्म बनेगी 'धुरंधर 2'?

बड़ा सवाल यह भी है कि क्या रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों से सजी 'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे कमाऊ फिल्म बन पाएगी। अभी यह यहां तीन फिल्मों से पीछे हैं। ये रहीं टॉप 3 इंडियन फ़िल्में और वर्ल्डवाइड उनका कलेक्शन :-

  1. दंगल - 2070.3 करोड़ रुपए
  2. बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन - 1,788.06 करोड़ रुपए
  3. पुष्पा 2 : द रूल - 1,742.10 करोड़ रुपए

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
रणवीर सिंह

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
बर्थडे से 6 दिन पहले टीवी की फेमस अभिनेत्री ने किया सुसाइड, चौंकाने वाली है वजह
Recommended image2
Bhooth Bangla के 3.03 मिनट के ट्रेलर में दिखे 7 स्टार, 2 को छोड़ सब 50 पार, एक की हो चुकी मौत
Recommended image3
Bhooth Bangla Trailer Reaction: अक्षय कुमार की फिल्म का ट्रेलर देख लोग उड़ा रहे मजाक
Recommended image4
6 PHOTOS में देखें Dhurandhar 2 में दूध सोडा बेचने वाले 'आलम' गौरव गेरा का शानदार घर
Recommended image5
Bhooth Bangla Trailer: कॉमेडी में हॉरर का जबरदस्त ट्विस्ट, 3.03 मिनट का ट्रेलर कर देगा लोटपोट!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved