MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar 2 : 1 CR से 1000 CR क्लब तक, वो 10 मूवी जिन्होंने 83 साल में बदला बॉक्स ऑफिस गेम

Dhurandhar 2 : 1 CR से 1000 CR क्लब तक, वो 10 मूवी जिन्होंने 83 साल में बदला बॉक्स ऑफिस गेम

Dhurandhar The Revenge Box Office India पर 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। बॉलीवुड को 1 करोड़ से 1000 करोड़ क्लब तक पहुंचने में 83 साल का वक्त लगा है। जानिए अलग-अलग माइलस्टोन को छूने वाली पहली फिल्मों के बारे में…

4 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Apr 06 2026, 08:31 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
1 करोड़ रुपए कमाने वाली पहली फिल्म कौन सी?
Image Credit : Facebook

1 करोड़ रुपए कमाने वाली पहली फिल्म कौन-सी?

फिल्म : किस्मत (1943)

ज्ञान मुखर्जी के निर्देशन में बनी अशोक कुमार स्टारर इस फिल्म ने भारत में 1 करोड़ कमाकर हिंदी सिनेमा को नया माइलस्टोन दिया। एंटी-हीरो के कॉन्सेप्ट को पॉपुलर करने वाली इस फिल्म में शादी के गर्भवती महिला का किरदार दिखाया गया था। इसके चलते यह उस दौर की सबसे बोल्ड फिल्मों में गिनी जाती है।

210
पहली 10 करोड़ी फिल्म का रिकॉर्ड किसके पास?
Image Credit : Facebook

पहली 10 करोड़ी फिल्म का रिकॉर्ड किसके पास?

फिल्म : मुगल-ए-आजम (1960)

दिलीप कुमार, मधुबाला और पृथ्वीराज कपूर स्टारर इस फिल्म ने 10 करोड़ रुपए की कमाई के आंकड़े को पार किया और उस वक्त तक की सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म मदर इंडिया का रिकॉर्ड तोड़ा। के. आसिफ ने फिल्म का डायरेक्शन किया था।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Collection Day 18 : 1600 CR पार हुई 'धुरंधर 2', Top 3 की 2 मूवी का रिकॉर्ड टूटना तय!

310
वो फिल्म, जिसने भारत में पहली बार 50 करोड़ रुपए कमाए?
Image Credit : Facebook

वो फिल्म, जिसने भारत में पहली बार 50 करोड़ रुपए कमाए?

फिल्म : हम आपके हैं कौन (1994)

सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फैमिली ड्रामा ने भारत में लगभग 72 करोड़ रुपए कमाए थे। यह 50 करोड़ का क्लब शुरू करने वाली पहली इंडिया फिल्म बनी। दुनियाभर में इसकी कमाई 128 करोड़ रुपए रही थी। फिल्म में सलमान खान, माधुरी दीक्षित, मोहनीश बहल, रेणुका शहाणे, रीमा लागू, अनुपम खेर और आलोक नाथ जैसे कलाकारों ने काम किया है।

410
100 करोड़ रुपए कमाने वाली पहली फिल्म कौन-सी?
Image Credit : Facebook

100 करोड़ रुपए कमाने वाली पहली फिल्म कौन-सी?

फिल्म : गजनी (2008)

भारतीय सिनेमा में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब की शुरुआत आमिर खान और असिन स्टारर 'गजनी' से हुई। ए. आर. मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत में 114 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। दुनियाभर में इसकी कमाई करीब ₹194 करोड़ रही थी।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 की धुरंधर कमाई: भारत में 1000 करोड़ पार, खतरे में 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड!

510
भारत में किस फिल्म ने शुरू किया 200 करोड़ का क्लब?
Image Credit : Facebook

भारत में किस फिल्म ने शुरू किया 200 करोड़ का क्लब?

फिल्म : 3 Idiots (2009)

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी '3 इडियट्स' ने भारत में 201 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 400 करोड़ रुपए हुआ था। फिल्म में आमिर खान, आर. माधवन, शरमन जोशी, ओमी वैद्य, बोमन ईरानी और करीना कपूर अहम् भूमिका में थे।

610
पहली 300 करोड़ी फिल्म कौन-सी है?
Image Credit : Facebook

पहली 300 करोड़ी फिल्म कौन-सी है?

फिल्म : PK (2014)

सुपरस्टार आमिर खान और डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की जोड़ी ने एक बार फिर कमाल किया और बॉलीवुड को भारत में 300 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली पहली फिल्म थी। 'पीके' ने भारत में लगभग 337 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था। 2016 तक यह भारत में से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी। आमिर खान स्टारर 'दंगल' ने 387.38 करोड़ रुपए कमाकर इसका रिकॉर्ड तोड़ा था, जिसके डायरेक्टर नितेश तिवारी थी।

710
वो एक फिल्म, जिसने शुरू किया 400 और 500 करोड़ का क्लब
Image Credit : Facebook

वो एक फिल्म, जिसने शुरू किया 400 और 500 करोड़ का क्लब

फिल्म: पठान (2023)

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'पठान' ने भारत में लाइफटाइम 543 करोड़ रुपए कमाकर बॉलीवुड को दो नए माइलस्टोन 400 करोड़ और 500 करोड़ दिए। शाहरुख़ खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में 1049 करोड़ कमाए थे।

810
किस फिल्म ने की बॉलीवुड में 600 करोड़ क्लब की शुरुआत
Image Credit : Facebook

किस फिल्म ने की बॉलीवुड में 600 करोड़ क्लब की शुरुआत

फिल्म : जवान (2023)

शाहरुख़ खान स्टारर 'जवान' ने भारत में 643 करोड़ रुपए कमाए थे। इस फिल्म का डायरेक्शन तमिल फिल्मों के दिग्गज डायरेक्टर एटली कुमार ने किया है। दुनियाभर में ₹1140 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म में शाहरुख़ खान के साथ विजय सेतुपति और नयनतारा जैसे कलाकार भी नज़र आए हैं।

910
वो फिल्म, जिसने खोला 700 और 800 करोड़ का क्लब
Image Credit : Facebook

वो फिल्म, जिसने खोला 700 और 800 करोड़ का क्लब

फिल्म : धुरंधर (2025)

आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' ने 83 साल के सभी रिकॉर्ड तोड़े और बॉलीवुड को दो नए क्लब 700 और 800 करोड़ क्लब दिए। रणवीर सिंह, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन स्टारर इस फिल्म ने भारत में की 840 करोड़ रुपए कमाए। दुनियाभर में फिल्म की कमाई 1307 करोड़ रुपए से ज्यादा रही।

1010
पहली बॉलीवुड फिल्म, जिसने 900 और1000 करोड़ क्लब दिए
Image Credit : Facebook

पहली बॉलीवुड फिल्म, जिसने 900 और1000 करोड़ क्लब दिए

फिल्म : धुरंधर द रिवेंज (2026)

आदित्य धर डायरेक्टेड स्पाय एक्शन ड्रामा 'धुरंधर द रिवेंज' ने भारत में लगभग 1,013.77 का कलेक्शन कर लिया है, वह भी 18 दिन में। यह 2025 में आई 'धुरंधर' की सीक्वल है और इसमें अक्षय खन्ना को छोड़ बाकी वही स्टार हैं, जो पहले पार्ट में दिखे थे। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म भारत में 1100 करोड़ रुपए का क्लब भी शुरू कर सकती है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ranbir Kapoor VS Yash: रामायण के राम-रावण में कौन ज्यादा अमीर, पढ़ाई-लिखाई में कौन TOP पर
Recommended image2
Dhurandhar 2: कैसे 'पठान' से दोगुना, 'दंगल' से तीन गुना ज्यादा कमाए, बनी 1000 Cr कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म
Recommended image3
Divyanka Tripathi: गोदभराई में पति ने ऐसा क्या कहा कि दिव्यांका ने कर दिया मना, देखें बेबी शॉवर का मजेदार वीडियो
Recommended image4
Most Awaited OTT Release: कौन सी है वो 6 मूवी और वेब सीरीज, जिसका सबको इंतजार
Recommended image5
Pataudi Family ने मनाया Easter, करीना कपूर-सारा अली खान ने लूटी पूरी महफिल, 6 PHOTO
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved