- Home
- Entertainment
- Dhurandhar 2 Collection Day 18 : 1600 CR पार हुई 'धुरंधर 2', Top 3 की 2 मूवी का रिकॉर्ड टूटना तय!
Dhurandhar 2 Collection Day 18 : 1600 CR पार हुई 'धुरंधर 2', Top 3 की 2 मूवी का रिकॉर्ड टूटना तय!
Dhurandhar The Revenge Box Office पर लगातार धुआंधार कमाई कर रही है। दूसरे हफ्ते के वीक डेज और तीसरे वीकेंड में इसकी रफ़्तार कुछ कम रही। लेकिन तीसरे रविवार को इसने फिर उड़ान भरी है। भारत ही नही, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी यह रिकॉर्ड बनाने जा रही है।

'धुरंधर 2' की 18वें दिन की कमाई कितनी रही?
ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'धुरंधर द रिवेंज' ने 18वें दिन यानी तीसरे रविवार को भारत में सभी भाषाओं के वर्जनों को मिलाकर नेट 28.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन लगभग 1,013.77 करोड़ रुपए पहुंच गया है।
'धुरंधर 2' के हिंदी वर्जन ने कितनी कमाई की?
'धुरंधर 2' के हिंदी वर्जन ने तीसरे रविवार को लगभग 27.25 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म के इस वर्जन ने अब तक लगभग 951.04 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर एक नए माइलस्टोन को पार किया है।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 की धुरंधर कमाई: भारत में 1000 करोड़ पार, खतरे में 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड!
'धुरंधर 2' ने बाकी 4 भाषाओं में अब तक कितनी कमाई की?
आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर 2' को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया गया है। हिंदी के अलावा फिल्म के बाकी सभी वर्जनों का भारत में कलेक्शन इस प्रकार रहा :-
- तमिल : 17.95 करोड़ रुपए
- तेलुगु : 40.22 करोड़ रुपए
- कन्नड़ : 2.88 करोड़ रुपए
- मलयालम : 1.68करोड़ रुपए
'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ?
'धुरंधर 2' ने 18 दिन में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1,605.74 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इसमें से भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,213.74 करोड़ रुपए और ओवरसीज में ग्रॉस कलेक्शन 392 करोड़ रुपए हो हुआ है। माना जा रहा है कि इसी हफ्ते यह फिल्म टॉप 3 सबसे कमाऊ इंडियन फिल्मों ‘दंगल’, ‘बाहुबली 2’ और ‘पुष्पा 2’ में से दो को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पटखनी दे सकती है, जिनकी कमाई क्रमशः 2070.3 करोड़ रुपए, 1,788.06 करोड़ रुपए और 1,742.10 करोड़ रुपए रही है।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Vs धुरंधर : वो 8 दिन जब रणवीर सिंह की फिल्म नहीं तोड़ पाई अपने ही पार्ट-1 का रिकॉर्ड
'धुरंधर 2' का बजट, प्रॉफिट और स्टार कास्ट
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह का लीड रोल है, जबकि उनके साथ आर.माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का बजट लगभग 225 करोड़ रुपए है। इस हिसाब से देखें तो भारत में फिल्म का प्रॉफिट 788.77 करोड़ रुपए हुआ है, जो लागत के मुकाबले करीब 350.56 फीसदी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।