Dhurandhar 2 में नजर आ रही ये 8 हसीनाएं, जानें किसने निभाया कौन सा किरदार?

Published : Mar 24, 2026, 07:00 AM IST

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 हर दिन धमाका कर रही है। फिल्म लगातार कमाई कर रही है और नए-नए रिकॉर्ड्स भी बना रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 829.76 करोड़ कमा लिए हैं। इसी बीच आपको फिल्म में काम करने वाली 8 हसीनाओं और उनके किरदार के बारे में बता रहे हैं।

PREV
19
फिल्म धुरंधर 2 की हीराइनें

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 में 8 एक्ट्रेसेस नजर आ रही हैं। कुछ हसीनाएं तो इसके पहले पार्ट का भी हिस्सा थी और कुछ की फिल्म के दूसरे पार्ट में एंट्री हुई है। आइए, जानते हैं इनके बारे में…

29
1. सौम्या टंडन

सौम्या टंडन ने फिल्म धुरंधर 2 में उल्फत का किरदार निभाया है। वे रहमान डकैत की विधवा बनी है। बता दें कि सौम्या जानीमानी टीवी एक्ट्रेस हैं।

ये भी पढ़ें... Ranveer Singh vs Pawan Kalyan Networth: कौन ज्यादा अमीर, क्या करती हैं दोनों की पत्नियां?

39
2. सारा अर्जुन

धुरंधर 2 में सारा अर्जुन ने यालिना जमाली का रोल प्ले किया है। वे मूवी में हमजा की पत्नी बनी है। बता दें कि सारा की बतौर लीड एक्ट्रेस ये पहली फिल्म है।

49
3. मधुरजीत सरघी

फिल्म धुरंधर 2 में मधुरजीत सरघी भी नजर आ रही है। बता दें कि उन्होंने मूवी में जसकीरत की मां प्रबनीत कौर रंगी का किरदार निभाया है। मधुरजीत टीवी एक्ट्रेस हैं।

59
4. गीतिका गंजू धर

फिल्म धुरंधर 2 में जमील जमाली की पत्नी शबनम जमाली का किरदार गीतिका गंजू धर ने प्ले किया है। उन्होंने अपने छोटे से रोल में सबका दिल जीत लिया।

69
5. परी पंधेर

सिंगर और पंजाबी सिनेमा से ताल्लुक रखने वाली परी पंधेर भी धुरंधर 2 का हिस्सा है। फिल्म में उन्होंने जसकीरत की बहन जसलीन कौर रंगी का किरदार निभाया है।

79
6. हितिका बाली

पंजाबी सिनेमा में काम करने वाली हितिका बाली भी धुरंधर 2 में नजर आ रही हैं। उन्होंने जसकीरत की बहन हरलीन कौर रंगी का रोल प्ले किया है।

89
7. भाषा सुम्बली

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 में भाषा सुम्बली भी नजर आ रही है। बता दें कि मूवी में उन्होंने एडवोकेट वीणा का रोल किया है।

99
8. यामी गौतम

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 में यामी गौतम का कैमियो रोल है। उन्होंने फिल्म में शाजिया बानो का किरदार निभाया है।

ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 वाले डायरेक्टर का धमाका, 3 फिल्मों से बना डाला इतना भयानक रिकॉर्ड

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories