Netflix Top 10 में बड़ा उलटफेर, सनी देओल की बॉर्डर 2 ने हिला डाला धुरंधर का तख्त

Published : Mar 23, 2026, 05:07 PM IST

नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 ट्रेंड कर फिल्मों की लिस्ट सामने आई है। इस लिस्ट में भारी उलटफेर देखने को मिल रहा है। हालिया ओटीटी पर रिलीज हुई सनी देओल की बॉर्डर 2 का जलवा दिख रहा है। जबकि कई दिनों से ओटीटी पर राज कर रही फिल्म धुरंधर की पोजीशन हिल गई है। 

PREV
17
फिल्म बॉर्डर 2

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 हाल में ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है। ओटीटी पर आते ही इसने धुरंधर का तख्त हिला दिया है और नंबर 1 पर कब्जा जमा लिया है। मूवी एक नंबर पर ट्रेंड कर रही हैं।

27
फिल्म धुरंधर

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 जहां सिनेमाघरों में गदर मचा रही है वहीं, नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म धुरंधर का धमाका देखने को मिल रहा है। ये फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है।

ये भी पढ़ें... Worldwide सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली 5 इंडियन फिल्में, धुरंधर 2 इस नंबर पर

37
फिल्म मेड इन कोरिया

मेड इन कोरिया फिल्म ऊी सबकी फेवरेट बनी हुई है। प्रियंका प्रियंका अरुल मोहन की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है।

47
फिल्म पीकी ब्लाइंडर्स: द इमोर्टल मैन

किलियन मर्फी की फिल्म पीकी ब्लाइंडर्स: द इमोर्टल मैन भी काफी पसंद की जा रही है। बता दें कि ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 4 पर ट्रेंड कर रही है।

57
फिल्म विद लव

अभिशन जीविंथ और अनास्वरा राजन की फिल्म विद लव कुछ हफ्तों से नेटफ्लिक्स पर जबरदस्त छाई हुई है। ये फिल्म नंबर 5 पर ट्रेंड कर रही है।

67
फिल्म वॉर मशीन

हॉलीवुड की एक्सन थ्रिलर फिल्म वॉर मशीन साइंस फिक्शन पर बेस्ड है। नेटफ्लिक्स पर नंबर 6 पर ट्रेंड कर रही इस मूवी में एलन रिचसन, स्टीफन जेम्स, डेनिस क्वैड, जय कोर्टनी लीड रोल में हैं।

77
फिल्म फंकी

तेलुगू फिल्म फंकी में नरेश, वीटीवी गणेश, ईश्वरी राव लीड रोल में हैं। ये मूवी नेटफ्लिक्स पर नंबर 7 पर है। इसके अलावा फिल्म अनोरा 8 नंबर पर, फिल्म राजी 9 नंबर पर और जॉली एलएलबी 3 10वें पर ट्रेंड कर रही है।

ये भी पढ़ें... OTT Releases This Week: थ्रिलर-रोमांस का जोरदार तड़का, पूरे वीक मिलेगा धांसू एंटरटेनमेंट

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories