Dhurandhar 2 Second Week Thurseday को 2 फिल्मों से पिछड़ी, एक 'बाहुबली 2' तो दूसरी कौन?

Published : Apr 03, 2026, 02:04 PM IST

Dhurandhar The Revenge Second Week में कुछ कमज़ोर पड़ी। इसमें 4 दिन तो लगातार ऐसा हुआ, जब यह फिल्म अपने ही पहले पार्ट को पछाड़ने में फेल रही। इसमें दूसरे हफ्ते का गुरुवार भी शामिल है। जानिए 'धुरंधर 2' ने कितनी कमाई की और कौन-सी हैं टॉप 5 फ़िल्में…

PREV
15
'धुरंधर 2' दूसरे हफ्ते के गुरुवार को 20 करोड़ भी ना कमा सकी

आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2' ने 15वें दिन यानी रिलीज के बाद दूसरे हफ्ते के गुरुवार को लगभग 17.80 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। यह कमाई सभी भाषाई (हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम) वर्जनों को मिलाकर है। हिंदी वर्जन ने दूसरे गुरुवार को 16.50 करोड़ रुपए कमाए हैं। रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' दूसरे गुरुवार को भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बनी है। देश में यह फिल्म नेट 937.82 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1,492.77 करोड़ रुपए कमा चुकी है। अब नज़र डालिए दूसरे गुरुवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 की लिस्ट में बाकी कौन-कौन सी फ़िल्में शामिल हैं:-

25
5. पीके (2014)

आमिर खान स्टारर इस बॉलीवुड फिल्म ने दूसरे गुरुवार को लगभग 14.05 करोड़ रुपए की कमाई की थी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत में लाइफटाइम 340.80 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था और इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 792 करोड़ रुपए हुआ था।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Second Wednesday Collection में 4 फिल्मों से पिछड़ी, 'धुरंधर' के अलावा बाकी 3 कौन?

35
4.पुष्पा 2 : द रूल (2024)

सुकुमार के निर्देशन में बनी इस तेलुगु पैन इंडिया एक्शन ड्रामा फिल्म में अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं। इस फिल्म ने दूसरे गुरुवार को लगभग 17.65 करोड़ रुपए की कमाई देशभर में सभी वर्जनों (हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम) को मिलाकर है। हिंदी वर्जन ने 14 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म ने भारत में नेट 1,234.10 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1,742.10 करोड़ रुपए कमाए थे।

45
2. बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन (2017)

यह तेलुगु सिनेमा की पैन इंडिया एपिक एक्शन फिल्म है, जिसमें प्रभास का लीड रोल है। एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दूसरे गुरुवार को लगभग 23 करोड़ रुपए सभी वर्जनों (हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़) सेकमाए थे। सिर्फ हिंदी वर्जन ने 17.25 करोड़ रुपए कमाए थे। भारत में इस फिल्म का नेट कलेक्शन 1030.42 करोड़ रुपए हुआ था, जबकि वर्ल्डवाइड इस फिल्म की ग्रॉस कमाई 1788.06 करोड़ रुपए हुई थी।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Second Tuesday Collection में फिर नं.1 बनने से चूकी, नहीं तोड़ पाई 2 मूवी का रिकॉर्ड!

55
1. धुरंधर (2025)

आदित्य धर के निर्देशन में बनी बॉलीवुड की इस स्पाय एक्शन ड्रामा फिल्म ने दूसरे गुरुवार को लगभग 25 करोड़ रुपए कमाए थे। रणवीर सिंह के लीड रोल वाली इस फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन करीब 840.20 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,307.35 करोड़ रुपए हुआ था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories