
‘धुरंधर: द रिवेंज’ में एसपी असलम चौधरी के दमदार किरदार से फैंस का दिल जीतने के बाद संजय दत्त एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है उनकी अगली फिल्म ‘आखरी सवाल’, जिसका आधिकारिक ऐलान हो चुका है। खुद संजय दत्त ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में एक बड़ा सवालिया निशान, जली हुई बनावट और पुराने अखबारों की कतरनों के जरिए कहानी के गहरे और ऐतिहासिक कनेक्शन की झलक मिलती है। फिल्म की टैगलाइन 'वह सवाल जो भारत ने कभी पूछना बंद नहीं किया।'इसे और भी रहस्यमयी बना देता है।
संजय दत्त ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में इसकी टैगलाइन लिखी है। उन्होंने लिखा है कि जो सवाल भारत ने कभी पूछना बंद नहीं किया, उसका जवाब 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में मिलेगा। आप समझ ही गए होंगे कि 'आखिरी सवाल' 15 मई 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म का पोस्टर अपने आप में कई सवाल खड़े करता है। इसमें एक विशाल प्रश्नचिह्न के साथ जले हुए टेक्सचर और अखबारों की कतरनें दिखाई देती हैं, जो संकेत देती हैं कि कहानी इतिहास के किसी अहम दौर से जुड़ी है। पोस्टर में लाल झंडे लिए लोगों की मौजूदगी गुस्से और विरोध की ओर इशारा करती है। संजय दत्त का साइड प्रोफाइल इस तरह दिखाया गया है कि दर्शक सोचने पर मजबूर हो जाएं कि क्या उनके पास जवाब है या वह खुद इसकी तलाश में हैं?
यह भी पढ़ें : देश का इकलौता धुरंधर स्टार, जो बॉक्स ऑफिस दनादन दे चुका चार 1000 करोड़ी फ़िल्में!
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 First Wednessday Collection में बनी नं. 1, 'पुष्पा 2' को किया टॉप 3 से बाहर
‘आखरी सवाल’ की कहानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 साल की यात्रा से प्रेरित बताई जा रही है, जिसकी स्थापना 1925 में केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी। फिल्म एक ऐसे ऐतिहासिक मोड़ को दिखाने का दावा करती है, जिसने देश की दिशा बदल दी, लेकिन जिसे आमतौर पर किताबों में जगह नहीं मिली। हालांकि पूरी कहानी को अभी गोपनीय रखा गया है, जिससे दर्शकों का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है। फिल्म में अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी और नीतू चंद्रा जैसे कलाकार नजर आएंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।