
Operation Sindoor Movie Details: फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर एक नई फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म अप्रैल 2025 में पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत की सैन्य कार्रवाई पर बेस्ड होगी। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ‘टाइनी’ ढिल्लों की किताब 'ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान' पर आधारित है।
यह फिल्म 6 मई से 10 मई 2025 के बीच हुए सैन्य ऑपरेशन की कहानी को दिखाएगी। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने रणनीतिक तरीके से कार्रवाई की थी, जिसका पूरा विवरण इस फिल्म में दिखाने की कोशिश की जाएगी।
विवेक अग्निहोत्री का कहना है कि यह कहानी बेहद जरूरी है। उनके अनुसार, ऐसी कहानियां बताना जरूरी है, चाहे वे कठिन क्यों न हों। वह इस कहानी को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना चाहते हैं। वे फिल्म को एक ऐसा अनुभव बनाना चाहते हैं, जो दर्शकों को बांधे रखे। उन्होंने यह भी कहा कि यह फिल्म साहस, प्रोफेशनलिज्म और रणनीतिक सोच को दिखाएगी।
इस फिल्म को T-Series और विवेक अग्निहोत्री की प्रोडक्शन कंपनी आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस मिलकर बना रही हैं। प्रोड्यूसर भूषण कुमार भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं।
विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि फिल्म के लिए गहरी रिसर्च की गई है। उन्होंने कहा कि सेना की कई यूनिट्स के साथ मिलकर काम किया गया है। सिर्फ घटना ही नहीं, बल्कि सबकुछ कैसे और क्यों हुआ, इसे भी बारीकी से समझा गया है। सामने आई जानकारी आम पब्लिक में उपलब्ध जानकारी से कहीं ज्यादा जटिल और सटीक है।
भूषण कुमार का कहना है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक कहानी नहीं है। उन्होंने कहा, कुछ कहानियां हम नहीं चुनते, वे हमें चुनती हैं। देश से जुड़ी बड़ी घटनाओं को सही तरीके से डॉक्यूमेंटेड करना जरूरी होता है। बता दें कि फिल्म की कास्टिंग और रिलीज डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
कुछ महीनों पहले विवेक अग्निहोत्री की फिल्म The Bengal Files रिलीज हुई थी, जो उनकी “फाइल्स” ट्रिलॉजी का हिस्सा है। इससे पहले वह द ताशकंद फाइल्स, द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में बना चुके हैं। ‘द बंगाल फाइल्स’ में 1946 के डायरेक्ट एक्शन डे और नोआखली के दंगों से जुड़ी घटनाओं को दिखाया गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।