
Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और उसके बाद से लगातार नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी, जबकि इसके पेड प्रीव्यू 18 मार्च की शाम से शुरू हो गए थे। तब से यह फिल्म अपने कंटेंट और कमाई दोनों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की रफ्तार इतनी तेज है कि अब यह 1000 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुकी है।
‘धुरंधर 2’ ने अपनी शानदार कमाई के दम पर कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। नेट कलेक्शन के मामले में यह बॉलीवुड की 5वीं सबसे कमाऊ फिल्म बन चुकी है। छठे दिन तक फिल्म का कुल नेट कलेक्शन (592.10 करोड़) था। इसके साथ ही इसने रणबीर कपूर की एनिमल (554 करोड़), शाहरुख की पठान (543 करोड़), सनी देओल की गदर 2 (525 करोड़), आमिर खान की दंगल (387 करोड़) और बॉर्डर 2 (363 करोड़) के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
नेट कलेक्शन के मामले में धुरंधर 2 से आगे अब सिर्फ 4 बॉलीवुड फिल्में ही बची हैं। इनमें विक्की कौशल की छावा (615 करोड़), स्त्री 2 (627 करोड़), जवान (640 करोड़) और धुरंधर (894 करोड़) ही बची हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने नॉर्थ अमेरिका में लगभग 16.49 मिलियन डॉलर की कमाई की है। ऐसे में उम्मीद है कि यह फिल्म दूसरे वीकेंड तक 20 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लेगी। यह अपनी पिछली फिल्म Dhurandhar (20.65 मिलियन डॉलर) के कलेक्शन को भी चुनौती देती नजर आ रही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।