Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?

Published : Feb 03, 2026, 06:21 PM IST

रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ के सीक्वल का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब यह इंतजार खत्म हो गया है। मंगलवार, 3 फरवरी को मेकर्स ने ‘धुरंधर 2’ का टीजर रिलीज किया। हालांकि, इसके रिलीज होते ही फिल्म से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है।

PREV
17

‘धुरंधर 2’ के लोकेशन मैनेजर पर दर्ज हुई FIR

‘धुरंधर 2’ के टीजर रिलीज के बीच फिल्म की लोकेशन मैनेजर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह केस बिना परमिशन के ड्रोन उड़ाने के आरोप में दर्ज किया गया है।

27

हाई-सिक्योरिटी एरिया में बिना परमिशन उड़ाया ड्रोन

शिकायत के मुताबिक, साउथ मुंबई के हाई-सिक्योरिटी फोर्ट एरिया में परमिशन लिए बिना ड्रोन उड़ाया गया। इस मामले में 1 फरवरी 2026 को MRA मार्ग पुलिस स्टेशन में रिंकू राजपाल वाल्मीकि के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि अधिकारियों के आदेशों को नजरअंदाज करते हुए यह काम जानबूझकर किया गया।

37

संजय दत्त समेत पूरी टीम कर रही थी शूटिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 फरवरी को संजय दत्त समेत पूरी फिल्म यूनिट उस लोकेशन पर शूटिंग कर रही थी। यह शूटिंग शेड्यूल का तीसरा दिन था। इससे एक दिन पहले, यानी 31 जनवरी को इस ऐतिहासिक किले को शूटिंग के लिए सजाया गया था।

47

पाकिस्तानी इलाके जैसा बनाया गया सेट

लोकेशन को पाकिस्तानी इलाके की पुरानी और भीड़भाड़ वाली जगह जैसा लुक दिया गया था। शूटिंग के दौरान ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, लेकिन इसके लिए न तो नियमों का पालन किया गया और न ही संबंधित अधिकारियों से परमिशन ली गई थी।

57

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज डेट

मेकर्स ने फिल्म का नाम ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बताया है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी और डायरेक्शन आदित्य धर का है। वहीं, प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर हैं।

67

धुरंधर 2 की स्टार कास्ट

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन हैं। बता दें कि रणवीर सिंह 2026 में धुरंधर 2 के जरिये एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं।

77

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

भारत में नेट कलेक्शन: 836.95 करोड़ रुपये

भारत में ग्रॉस कलेक्शन: 1004 करोड़ रुपये

ओवरसीज कलेक्शन: 299 करोड़ रुपये

वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 1303 करोड़ रुपये

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories