रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। लेकिन इसकी कमाई के दौरान कई ऐसे मौके आए, जब यह अपने ही पहले पार्ट का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। नज़र डालिए ऐसे ही 8 दिनों की कमाई पर...
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2' ने पहले 8 दिन 'धुरंधर' के मुकाबले ज्यादा कमाई की। लेकिन जैसे ही 9वां दिन आया गेम पलट गया। 'धुरंधर 2' ने 9वें दिन (दूसरे शुक्रवार) लगभग 41.75 करोड़ रुपए कमाए तो वहीं 'धुरंधर' की 9वें दिन (दूसरे शनिवार) की कमाई 63.60 करोड़ रुपए रही थी।
28
धुरंधर 2 VS धुरंधर : 10वां दिन
धुरंधर 2 ने 10वें दिन (दूसरा शनिवार) को तकरीबन 62.85 करोड़ रुपए कूटे तो वहीं 'धुरंधर' की 10वें दिन (दूसरा रविवार) की कमाई 69.60 करोड़ रुपए रही।
'धुरंधर 2' ने 12वें दिन (दूसरा सोमवार) लगभग 25.30 करोड़ रुपए कमाए थे तो वहीं 'धुरंधर' की 12वें (दूसरा मंगलवार) की कमाई 36.60 करोड़ रुपए हुई थी। बता दें कि 11वें दिन (दूसरा रविवार) को 'धुरंधर 2' 68.10 करोड़ रुपए कमाकर 'धुरंधर' की 11वें दिन (दूसरा सोमवार) की कमाई (36.60 करोड़ रुपए) पर भारी पड़ी थी।
48
धुरंधर 2 VS धुरंधर : 13वां दिन
'धुरंधर 2' ने 13वें दिन (दूसरा मंगलवार) लगभग 27.25 करोड़ की कमाई की तो वहीं 'धुरंधर' का 13वें दिन (दूसरा बुधवार) का कलेक्शन लगभग 30.60 करोड़ रुपए कूटे थे।
'धुरंधर 2' का 14वें दिन (दूसरा बुधवार) का कलेक्शन लगभग 20.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं 'धुरंधर' की 14वें दिन (दूसरा गुरुवार) की कमाई 27.90 करोड़ रुपए रही थी।
68
धुरंधर 2 VS धुरंधर : 15वां दिन
'धुरंधर 2' ने 15वें दिन (दूसरा गुरुवार) को लगभग 18.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं, 'धुरंधर' ने 15वें दिन (दूसरा शुक्रवार) को लगभग 27 करोड़ रुपए कमाए थे।
78
धुरंधर 2 VS धुरंधर : 16वां दिन
'धुरंधर 2' ने 16वें दिन (तीसरा शुक्रवार) को लगभग 21.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। जबकि 'धुरंधर' की 16वें दिन (तीसरा शनिवार) की कमाई 41.10 करोड़ रुपए कमाए थे।
88
धुरंधर 2 VS धुरंधर : 17वां दिन
'धुरंधर 2' ने 17वें दिन (तीसरा शनिवार) को लगभग 25.65 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं 'धुरंधर' ने 17वें दिन (तीसरे रविवार) को लगभग 46.20 करोड़ रुपए कमाए थे। बात अगर 17 दिन बाद के कुल कलेक्शन की करें तो 'धुरंधर 2' ने लगभग 985.02 करोड़ रुपए कूट लिए हैं, जबकि 'धुरंधर' की इतने ही दिन की कमाई 555.75 करोड़ रुपए कमाए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।