IPL मैच में दिखी यह मिस्ट्री गर्ल कौन? 3 साल छोटे क्रिकेटर से जुड़ रहा जिसका नाम

Published : Apr 05, 2026, 09:26 AM IST

Indian Premier League 2026 (IPL) के एक मैच में दिखी एक ‘मिस्ट्री गर्ल’ ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। Punjab Kings के खिलाड़ी Nehal Wadhera से अफेयर की अफवाहों के बीच अब उसकी पहचान और सच्चाई के बारे में सब जानना चाहते हैं।

PREV
16
IPL मैच में दिखी मिस्ट्री गर्ल

हाल ही में IPL ए तहत CSK vs PBKS मुकाबले के दौरान कैमरे में एक लड़की कैद हुई, जो पंजाब किंग्स को चीयर करती नजर आई। झलक टीवी पर आते ही वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई और वायरल हो गई।

26
नेहल वाधेरा से जुड़ रहा लड़की का नाम

इस वायरल वीडियो के बाद खबरें फैलने लगीं कि यह लड़की PBKS के खिलाड़ी नेहल वाधेरा को डेट कर रही है। हालांकि, इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अफवाहों ने इंटरनेट पर जोर पकड़ लिया।

36
कौन है IPL की ये वायरल लड़की?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ‘मिस्ट्री गर्ल’ की पहचान कश्मीरा परदेसी के रूप में की जा रही है। वह एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने साउथ इंडिया सिनेमा के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। 28 साल की कश्मीरा नेहल से 3 साल बड़ी हैं। नेहल अभी 25 साल के हैं।

46
कश्मीरा परदेशी का करियर

कश्मीरा परदेसी ने 2018 में तेलुगु फिल्म ‘Nartanasala’ से करियर शुरू किया। इसके बाद 2019 में तमिल फिल्म ‘Sivappu Manjal Pachai’ और अक्षय कुमार स्टारर हिंदी फिल्म ‘मिशन मंगल’ में नजर आईं। 2023 में उन्होंने वेब सीरीज ‘The Freelancer’ से डिजिटल डेब्यू किया।

56
प्रीति जिंटा के साथ दिखीं कश्मीरा परदेसी की तस्वीरें

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में कश्मीरा परदेसी को प्रिटी जिंटा के साथ स्टैंड्स में बैठकर मैच एंजॉय करते देखा गया। वह टीम की जर्सी पहनकर प्रिटी की IPL टीम पंजाब किंग्स को सपोर्ट करती नजर आईं।

66
वाकई नेहल वाधेरा को डेट कर रहीं कश्मीरा परदेसी?

सोशल मीडिया पर नेहल वाधेरा और कश्मीरा परदेसी के अफेयर के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन इसे लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ना तो नेहल ने इस बारे में कुछ कहा और ना ही कश्मीरा की ओर से ऐसा कोई इशारा किया गया है। लेकिन फैंस की दिलचस्पी उनके कनेक्शन के बारे में जानने में लगातार बनी हुई है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories