रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को रिलीज होने में कुछ घंटे बचे हैं। मूवी 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। डायरेक्टर आदित्य धर की इस फिल्म को देखने के लिए हर कोई बेताब है। इसी बीच फिल्म से जुड़ी कुछ ताजा जानकारियां सामने आईं हैं।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को देखने का लोग इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। 19 मार्च को रिलीज हो रही इस फिल्म को लेकर ट्रेड एनालिस्ट्स का अनुमान है कि ये बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धमाका कर सकती हैं।
27
धुरंधर 2- धुंरधर के रनटाइम में कितना अंतर
रणवीर सिंह की फिल्म की रिलीज से पहले धुरंधर 2 और धुरंधर के रनटाइम की तुलना की जा रही है। बता दें कि पहली फिल्म धुरंधर से 16 मिनट लंबी है धुरंधर 2। धुरंधर का रनटाइम 214 मिनट था, वहीं धुरंधर 2 का रनटाइम 229 मिनट है।
धुरंधर 2 का रनटाइम 3.49 घंटे है, यानी कुल 229 मिनट। इस रनटाइम के साथ ये तमस (298 मिनट), थवमई थवमिरुंधु (275 मिनट), एलओसी: कारगिल (255 मिनट), मेरा नाम जोकर (248 मिनट), संगम (238 मिनट) और लगान (233 मिनट) के बाद अब तक की सातवीं सबसे लंबी भारतीय फिल्म बन गई है।
47
धुरंधर 2 के मिला CBFC से ए सर्टिफिकेट
रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से 'ए' सर्टिफिकेट मिल चुका है। इस फिल्म को 18 साल से छोटे बच्चे नहीं देख पाएंगे। दरअसल फिल्म में जबरदस्त मार-काट और एक्शन होने की वजह से ऐसा किया गया है।
57
धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग
धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग जबरदस्त हो रही है। मीडिया में चल रही ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने पहले दिन के लिए एडवांस बुकिंग में ब्लॉक सीट के साथ 38.62 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, बात बिना ब्लॉक सीट की करें तो ये कमाई 29.11 करोड़ के करीब है।
67
कितने बिके धुरंधर 2 के टिकट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहले दिन यानी 19 मार्च के शो के लिए रणवीर सिंह की मूवी धुरंधर 2 के करीब 7.14 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 6.25 लाख टिकट हिंदी वर्जन के लिए बिके हैं। बता दें कि फिल्म की एडवांस बुकिंग देशभर में 19349 शोज के लिए हुई है।
77
धुरंधर 2 की स्टार कास्ट
जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी फिल्म धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी लीड रोल में हैं। इसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है। ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी और बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह और डार्लिंग कृष्णा की लव मॉकटेल 3 से इसकी टक्कर होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।