Dhurandhar 2 Vs Toxic: यश की सुनामी के आगे कमजोर पड़ी रणवीर की आंधी! 24 घंटे में पलटा गेम

Published : Feb 21, 2026, 05:03 PM IST

19 मार्च 2016 को ईद के मौके पर दो बड़ी फ़िल्में रिलीज हो रही हैं और दोनों की टक्कर को लेकर बेहद चर्चा है। एक है रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' और दूसरी है यश स्टारर 'टॉक्सिक'। रिलीज से पहले ही टॉक्सिक कई मामलों में 'धुरंधर 2' को मात दे रही है।

PREV
15
Toxic के टीजर को 24 घंटे में कितने व्यू मिले?

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी पीरियड गैंगस्टर ड्रामा Toxic : A Fairytale For Grown-Ups का ऑफिशियल टीजर शुक्रवार सुबह रिलीज किया गया। इस टीजर को 24 घंटे में यूट्यूब पर 21.93 मिलियन से व्यूज मिले हैं। इसके खून-खराबे और हिंसक दृश्यों की चर्चा जोरों पर है और यह फिलहाल #1 पर ट्रेंड कर रहा है। इसे 3.98 लाख से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं।

25
Toxic Teaser ने 'धुरंधर 2' के टीजर पछाड़ा

Toxic Teaser ने 'धुरंधर 2' के टीजर को पीछे छोड़ दिया है। रणवीर सिंह स्टारर स्पाई एक्शन थ्रिलर 'धुरंधर 2' का टीजर दो हफ्ते पहले रिलीज हुआ था और अभी तक इसे 15 मिलियन से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। इसे 4.53 लाख लाइक्स भी मिले हैं। यह यूट्यूब पर #2 स्थान पर ट्रेंड कर रहा है। 24 घंटे के आंकड़ों के आधार पर देखें तो ‘टॉक्सिक’ ने ‘धुरंधर 2’ के मुकाबले 46% ज्यादा व्यूज दर्ज किए हैं। बता दें कि दोनों ही फिल्मों के सिर्फ हिंदी वर्जन के व्यूज की तुलना की गई है।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Runtime: कितनी लंबी होगी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2'? करेगी 1000 करोड़ का धमाका!

35
BookMyShow पर भी पिछड़ी ‘धुरंधर 2’

यह पहली बार नहीं है जब ‘टॉक्सिक’ ने बढ़त बनाई हो। BookMyShow पर भी यश और नयनतारा स्टारर 'टॉक्सिक' को 4.01 लाख से ज्यादा इंटरेस्ट मिले हैं, जबकि रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकारों से सजी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को करीब 1.45 लाख इंटरेस्ट ही हासिल हुए हैं।

45
ट्रेलर तय करेगा दोनों फिल्मों की टक्कर पर फैसला

‘धुरंधर: द रिवेंज’ पांच भाषाओं—हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़में रिलीज होगी। फिल्म के पिछले पार्ट ने केवल हिंदी में बड़ी सफलता पाई थी, इसलिए इस बार उम्मीदें ज्यादा हैं। अब सभी की नजर 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' के ट्रेलर्स पर टिकी है, जो तय करेंगे कि इस बड़ी टक्कर में बाजी कौन मारता है। रिपोर्ट्स की मानें तो ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर 5 मार्च को आ सकता है। हालांकि, 'टॉक्सिक' के ट्रेलर पर अभी कोई अपडेट नहीं आई है।

यह भी पढ़ें : Toxic Teaser Dialogues: 1.55 मिनट के टीजर में 5 डायलॉग, खून खराबे के बीच गूंज उठे!

55
Dhurandhar 2 Vs Toxic स्टार कास्ट

आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल के अलावा संजय दत्त, आर. माधवन और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। वहीं 'टॉक्सिक' में यश और नयनतारा के अलावा तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मणि वसंत, कियारा आडवाणी और टोविनो थॉमस जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories