रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल स्टारर और आदित्य धर डायरेक्टेड 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा है। फिल्म ने थिएट्रिकल रन खत्म करते हुए भारत और दुनियाभर में 28 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। पढ़ें रिपोर्ट...
कोइमोइ की रिपोर्ट के मुताबिक़, 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई स्पाई-एक्शन थ्रिलर 'धुरंधर' ने भारत में 70 दिनों के लंबे रन के बाद 894.49 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। दिलचस्प बात यह है कि OTT रिलीज के बावजूद फिल्म की सिनेमाघरों में पकड़ बनी रही यह पोस्ट-पैंडेमिक दौर की सबसे ज्यादा देखी गई बॉलीवुड फिल्म बनकर उभरी, जिसके कुल फुटफॉल 3.6 करोड़ रहे।
फिल्म केवल हिंदी बेल्ट में रिलीज हुई थी, फिर भी यह 800 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली और इकलौती बॉलीवुड फिल्म बन गई। इसने 'पुष्पा 2 : द रुल' के हिंदी वर्जन (836.09 करोड़ हिंदी) को पीछे छोड़ते हुए हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। करीब 225 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने 669.49 करोड़ रुपए का मुनाफा (ROI) कमाया, जो इसे मेगा ब्लॉकबस्टर की श्रेणी में रखता है।
35
'धुरंधर' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ?
दुनियाभर में 'धुरंधर' ने शानदार प्रदर्शन किया। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1354.84 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिसमें 299.35 करोड़ रुपए की कमाई ओवरसीज से की है। यह बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जो सिर्फ ‘दंगल’l (2059.04 करोड़) से पीछे है।
45
'धुरंधर' ने ये 28 रिकॉर्ड अपने नाम किए
धुरंधर ने भारत और वर्ल्डवाइड स्तर पर कुल 28 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए, जो इस प्रकार हैं: -
BookMyShow पर 59+ दिनों तक ट्रेंड करने वाली सबसे लंबी अवधि की भारतीय फिल्म।
भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म।
हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ग्रॉसर फिल्म।
800 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली और इकलौती बॉलीवुड फिल्म।
वर्ल्डवाइड दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म।
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म (ऑल टाइम)।
रणवीर सिंह की भारत और वर्ल्डवाइड स्तर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म।
अक्षय खन्ना की सबसे बड़ी ग्रॉसर फिल्म।
आर. माधवन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म।
अर्जुन रामपाल की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट।
संजय दत्त की भारत और वर्ल्डवाइड स्तर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म।
निर्देशक आदित्य धर की अब तक की सबसे बड़ी ग्रॉसर।
2026 की भारत और वर्ल्डवाइड स्तर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म।
दूसरे, तीसरे, चौथे, पांचवें, छठे और सातवें हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म।
भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एडल्ट सर्टिफिकेट फिल्म।
2026 की चौथी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म।
पोस्ट-पैंडेमिक दौर की दूसरी सबसे ज्यादा देखी गई भारतीय फिल्म (3.6 करोड़ फुटफॉल)।
बॉलीवुड में 300 करोड़ क्लब में सातवीं सबसे तेज एंट्री (ऑल टाइम)।
400 करोड़ क्लब में चौथी सबसे तेज एंट्री (ऑल टाइम)।
500 करोड़ क्लब में सबसे तेज एंट्री करने वाली बॉलीवुड फिल्म (15 दिन)।
1000 करोड़ वर्ल्डवाइड सबसे तेज पहुंचने वाली बॉलीवुड फिल्म।
लगातार 28 दिनों तक 10 करोड़+ कमाई करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म।
रणवीर सिंह के करियर का सबसे बड़ा ओपनिंग डे (28.60 करोड़)।
हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दूसरा वीकेंड कलेक्शन (146.60 करोड़)।
हिंदी सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा दूसरा हफ्ता (261.50 करोड़)।
सबसे बड़ा दूसरा रविवार (58.20 करोड़)।
नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म ($20.65 मिलियन)।
2025 की ओवरसीज मार्केट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म।
55
अब 'धुरंधर' के सीक्वल 'धुरंधर : द रिवेंज' का इंतज़ार
फिल्म ने रिलीज से पहले काफी नेगेटिविटी का सामना किया था, लेकिन रिलीज के बाद यह हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी सफलताओं में गिनी जा रही है। अब दर्शकों की नजर इसके सीक्वल “धुरंधर: द रिवेंज” पर है, जो 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाला है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।