रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना स्टारर 'धुरंधर' छठे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से खड़ी है। प्रभास स्टारर हॉरर कॉमेडी 'द राजा साब' की रिलीज से भी यह बेअसर है। तभी तो जहां शनिवार को प्रभास की फिल्म लड़खड़ा गई तो वहीं रणवीर की फिल्म ने जबरदस्त ग्रोथ ली।
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक़, 37वें दिन यानी छठे शनिवार को 'धुरंधर' ने लगभग 5.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। 36वें दिन के मुकाबले इसकी कमाई में 59.7 फीसदी की ग्रोथ हुई है। छठे शुक्रवार को इस फिल्म का कलेक्शन 3.60 करोड़ रुपए रहा था।
25
'द राजा साब' भी 'धुरंधर' के आगे कमज़ोर पड़ी
'धुरंधर' की आंधी के सामने 9 जनवरी को रिलीज हुई 'द राजा साब' भी लड़खड़ाती नज़र आ रही है। शनिवार को जहां 37वां दिन होने के बावजूद 'धुरंधर' ने लगभग 60 फीसदी की ग्रोथ हासिल की तो वहीं 'द राजा साब' की कमाई दूसरे दिन ही 48.22 फीसदी की गिरावट दर्ज कर 27.83 करोड़ रुपए पर सिमट गई। पहले दिन इस फिल्म की कमाई 53.75 करोड़ रुपए रही थी।
5 दिसंबर को रिलीज हुई 'धुरंधर' का कलेक्शन भारत में नेट लगभग 850.2 करोड़ रुपए हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म का क्लोजिंग कलेक्शन आने तक यह 900 करोड़ रुपए के आंकड़े को छू सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह बॉलीवुड की पहली और देश की तीसरी 900 करोड़ी फिल्म होगी।
45
भारत में इन तीन फिल्मों ने अभी 2 इंडियन फ़िल्में 900 करोड़ क्लब में
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ क्लब में अभी तक देश की सिर्फ दो तेलुगु फ़िल्में शामिल हैं। ये फ़िल्में हैं अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2 : द रूल' (2024) और प्रभास स्टारर 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन'(2017)। दोनों फिल्मों की भारत में नेट कमाई क्रमशः 1234. 1 करोड़ रुपए और 1030.42 करोड़ रुपए रही है।
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' 1300 करोड़ क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है, जिसमें अभी तीन फ़िल्में बॉलीवुड की आमिर खान स्टारर 'दंगल' (2016) और तेलुगु की 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' और 'पुष्पा 2 : द रूल' शामिल हैं। इन तीनों फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन क्रमशः 1968.03 करोड़ रुपए, 1788.06 करोड़ रुपए और 1742.1 करोड़ रुपए रहा। बात 'धुरंधर' की करें तो यह अभी तक दुनियाभर में ग्रॉस 1275 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।