आम्रपाली दुबे 11 जनवरी को अपना 39 वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। साल 1987 को गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में जन्मी आम्रपाली ने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की, 2014 में ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ फिल्म से उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में एंट्री की।
निरहुआ हिंदुस्तानी फिल्म के बाद उनकी जोड़ी दिनेश लाल यादव के साथ बन गई। वे अब तक निरहुआ के साथ करीब 3 दर्जन फिल्मों में काम कर चुकी हैं। दर्शक दोनों को रियल लाइफ में भी पति-पत्नी मानते हैं। हालांकि आम्रपाली ने अभी तक शादी नहीं की है।
26
फिल्मी करियर और सुपरहिट फिल्में
आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे सफल एक्ट्रेस में शामिल की जाती हैं। 'निरहुआ हिन्दुस्तानी' (4 फ्रेंचाइजी पार्ट), 'बॉर्डर', 'निरहुआ चलल लंदन', 'राजा बाबू', 'कलाकंद' जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार प्रदर्शन किया है।
36
‘माई: प्राइड ऑफ भोजपुरी’ जैसी फिल्मों के लिए भी आम्रपाली को याद किया जाता है। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी भोजपुरिया दर्शकों की फेवरेट है। वे पवन सिंह और खेसारी लाल यादव समेत टॉप एक्टर के साथ काम कर चुकी हैं।
आम्रपाली दुबे खूबसूरत होने के साथ बेहद टेलेंटेड भी हैं। वे कई भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स जीत चुकी हैं। इसमें ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ जैसा प्रतिष्ठित सम्मान भी शामिल हैं। ‘International Bhojpuri Film Awards’ में आम्रपाली अपनी धमक दिखा चुकी हैं। उन्हें ‘सबसे पॉप्युलर एक्ट्रेस’ लिस्ट में शामिल किया जाता है।
56
आम्रपाली दुबे फिल्मों के अलावा वीडियो सॉन्ग, यूट्यूब चैनल और रील्स पर मिलियन्स में व्यूज हासिल करती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंगहै। भोजपुरिया दर्शकों में उनकी इमेज फैमिली और ग्लैमरस दोनों तरह की है। वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन के रूप में जानी जाती हैं।
66
आम्रपाली दुबे के इंस्टाग्राम पर 5.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। भोजपुरी फिल्मों में भाभी- पत्नी जैसे किरदारों को उनके दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। वे इस इंडस्ट्री की सबसे व्यस्त एक्ट्रेस में शामिल की जाती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।