देश का इकलौता सुपरस्टार, जिसकी 6 फिल्मों ने पहले दिन की 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई!

Published : Jan 11, 2026, 07:40 AM IST

प्रभास सिर्फ तेलुगु सिनेमा ही नहीं देश के पहले और अब तक के इकलौते ऐसे एक्टर साबित हुए हैं, जिनकी एक-दो नहीं, बल्कि 6 फ़िल्में ऐसी आईं, जिनका पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ रुपए को पार कर गया। जानिए प्रभास की सभी 6 फिल्मों के बारे में...

PREV
16
6. द राजा साब (2026)
  • पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 100.60 करोड़ रुपए

इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का निर्देशन एच. विनोद ने किया है। फिल्म में संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार और ज़रीना वहाब जैसे कलाकर भी दिखाई दिए हैं।

26
5.आदिपुरुष (2023)
  • पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 127.50 करोड़ रुपए

ओम राउत के निर्देशन में बनी इस माइथोलॉजिकल एक्शन ड्रामा में प्रभास के साथ कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नागे जैसे कलाकार दिखाई दिए हैं।

यह भी पढ़ें : Toxic Yash के साथ कार में बोल्ड सीन देने वाली हीरोइन, जानिए कौन है वो मिस्ट्री गर्ल?

36
4.साहो (2019)
  • पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 130 करोड़ रुपए

प्रभास के साथ इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में श्रद्धा कपूर, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे और नील नितिन मुकेश जैसे कलाकार दिखाई दिए हैं। सुजीत ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है।

46
3.सलार पार्ट 1 : सीजफायर (2023)
  • पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 158.10 करोड़ रुपए

इस एपिक एक्शन थ्रिलर फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील हैं, जबकि फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।

यह भी पढ़ें : The Raja Saab: पहले दिन प्रभास की इन 5 मूवी के Day 1 कलेक्शन को नहीं पछाड़ पाई ‘द राजा साब’

56
2.कल्कि 2898 AD (2024)
  • पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 177.70 करोड़ रुपए

नाग अश्विन ने इस एपिक साइंस फिक्शन फिल्म का डायरेक्शन किया है। फिल्म में प्रभास के अलावा अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे कलाकार भी दिखाई दिए हैं।

66
1.बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन (2017)
  • पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 214.00 करोड़ रुपए

प्रभास के साथ इस फिल्म में राणा दग्गुबती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन और सत्यराज जैसे कलाकारों ने काम किया है। इस एपिक एक्शन ड्रामा फिल्म का डायरेक्शन एस.एस. राजामौली ने किया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories