- Home
- Entertainment
- The Raja Saab: पहले दिन प्रभास की इन 5 मूवी के Day 1 कलेक्शन को नहीं पछाड़ पाई 'द राजा साब'
The Raja Saab: पहले दिन प्रभास की इन 5 मूवी के Day 1 कलेक्शन को नहीं पछाड़ पाई 'द राजा साब'
प्रभास और संजय दत्त की फिल्म 'द राजा साब' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग की है। मारुति दासारी के निर्देशन में बनी यह हॉरर कॉमेडी फिल्म पहले दिन बंपर कमाई करने के बावजूद प्रभास की 5 फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन से पीछे रही है। पढ़ें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट…

द राजा साब
- भारत में पहले दिन की कमाई :63.3 करोड़ रुपए (54.15 करोड़+प्रीमियर के 9.15 करोड़ रुपए)
- भारत में कुल कमाई : NA
- वर्ल्डवाइड कलेक्शन : NA
फिल्म में मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और जरीना वहाब जैसे कलाकारों ने भी अहम् रोल निभाए हैं। नीचे नज़र डालिए प्रभास की 5 सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों पर…
1. बाहुबली 2 ; द कन्क्लूजन (ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर)
- भारत में पहले दिन की कमाई :121 करोड़ रुपए
- भारत में कुल कमाई : 1030.42 करोड़ रुपए
- वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 1788.06 करोड़ रुपए
एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म एपिक एक्शन फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी और यह 9 साल बाद भी प्रभास की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म है। फिल्म में राणा दग्गुबती और अनुष्का शेट्टी की भी अहम् भूमिका है।
2. कल्कि 2898 AD (ब्लॉकबस्टर)
- भारत में पहले दिन की कमाई : 93.3 करोड़ रुपए
- भारत में कुल कमाई : 646.31 करोड़ रुपए
- वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 1042.25 करोड़ रुपए
2024 में रिलीज हुई इस एपिक साइंस फिक्शन फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण की भी अहम् भूमिका है।
3. सलार पार्ट 1 : सीजफायर (हिट)
- भारत में पहले दिन की कमाई :90.7 करोड़ रुपए
- भारत में कुल कमाई : 406.45 करोड़ रुपए
- वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 617.75 करोड़ रुपए
प्रशांत नील के निर्देशन वाली यह एपिक एक्शन थ्रिलर फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी दिखाई दिए हैं।
4. साहो (फ्लॉप)
- भारत में पहले दिन की कमाई : 89 करोड़ रुपए
- कुल कमाई : 310.60 करोड़ रुपए
- वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 451.00 करोड़ रुपए
यह एक्शन थ्रिलर फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी, जिसका डायरेक्शन सुजीत ने किया है। फिल्म में श्रद्धा कपूर, चंकी पांडे, जैकी श्रॉफ औउर नील नितिन मुकेश जैसे कलाकार भी दिखाई दिए हैं।
5. आदिपुरुष (डिजास्टर)
- भारत में पहले दिन की कमाई : 86.75 करोड़ रुपए
- भारत में कुल कमाई : 288.15 करोड़ रुपए
- वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 393 करोड़ रुपए
2023 में आई इस माइथोलॉजिकल एक्शन फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। फिल्म में कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नागे जैसे कलाकार भी दिखाई दिए हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।