Dhurandhar OTT Viewership:'धुरंधर' सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद अब OTT पर भी इतिहास रच रही है। फिल्म ने 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग शुरू की और पहले ही वीकेंड में अब तक किसी की सभी पोस्ट-थिएट्रिकल फिल्मों को पछाड़ दिया।
नेटफ्लिक्स पर पहले हफ्ते 'धुरंधर' को कितने व्यू मिले?
'धुरंधर' ने नेटफ्लिक्स पर पहले तीन दिनों में 7.6 मिलियन व्यूज दर्ज किए। यह पहली बार है जब किसी भारतीय फिल्म ने थिएटर रिलीज के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ओपनिंग वीकेंड में 7 मिलियन का आंकड़ा पार किया है। इस उपलब्धि के साथ फिल्म ने कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।
25
'Animal','Pushpa 2' अब 'धुरंधर' से पीछे
रणबीर कपूर की 'Animal' ने अपने डिजिटल ओपनिंग वीकेंड में 6.2 मिलियन व्यूज हासिल किए थे। ऋतिक रोशन की 'Fighter' को 5.9 मिलियन व्यूज मिले थे, जबकि अल्लू अर्जुन स्टारर 'Pushpa 2: The Rule' ने लगभग 5.8 मिलियन व्यूज दर्ज किए थे। 'धुरंधर' ने इन सभी फिल्मों को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया।
35
ग्लोबल लेवल पर भी टॉप पर 'धुरंधर'
नेटफ्लिक्स के ग्लोबल डेटा के अनुसार, 'धुरंधर' कई देशों में नॉन-इंग्लिश फिल्मों की टॉप 10 लिस्ट में शामिल रही। फिल्म ने कुल 26.1 मिलियन घंटे का व्यू टाइम दर्ज किया। दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान में थिएटर रिलीज पर रोक के बावजूद फिल्म वहां डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही है।
45
'धुरंधर' की दमदार स्टारकास्ट और कहानी
फिल्म में रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस के किरदार में हैं, जो दुश्मन देश में घुसकर आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के मिशन पर निकलता है। उनके साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।
55
अब सबकी नज़र 'धुरंधर 2' पर
'धुरंधर' की जबरदस्त सफलता के बाद दर्शकों को इसके सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और बॉक्स ऑफिस पर यश की फिल्म 'Toxic' से सीधी टक्कर लेगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।