रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा है। महज 4 दिन में इस फिल्म ने सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' को पीछे छोड़ दिया है। अब यह 2026 की सबसे कमाऊ फिल्म है। पढ़ें Dhurandhar 2 Box office Report…
ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, दुनियाभर में जिस वक्त लोग बिस्तर छोड़ रहे थे या चाय की चुस्की ले रहे थे, उस वक्त तक 'धुरंधर 2' लगभग 10 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी थी। इस रिपोर्ट की मानें तो 'धुरंधर 2' ने रिलीज के बाद पहले रविवार को लगभग 39.42 करोड़ रुपए (दोपहर 1 बजे तक) कमा डाले।
25
बॉक्स ऑफिस पर कितनी हुई 'धुरंधर 2' की कमाई
4 दिन में 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 378.69 करोड़ रुपए (दोपहर 1 बजे तक) की कमाई कर ली है। इसके साथ ही यह 2026 की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। अभी तक इस लिस्ट में सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' टॉप पर थी, लेकिन अब यह दूसरे पायदान पर खिसक गई है।
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी। यह 1997 में आई 'बॉर्डर' की सीक्वल है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर इस फिल्म ने भारत में लाइफटाइम लगभग 341.70 करोड़ रुपए की कमाई की।
45
2026 की टॉप 5 इंडियन फ़िल्में
धुरंधर द रिवेंज (हिंदी पैन इंडिया) : 378.69 करोड़ रुपए*
बॉर्डर 2 (हिंदी) : 341.70 करोड़ रुपए
मन शंकर वरप्रसाद गारू (तेलुगु पैन इंडिया) : 218.44 करोड़ रुपए
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।