- Home
- Entertainment
- 'Dhurandhar 2 फिल्म नहीं तूफ़ान है', रणवीर सिंह की मूवी देख क्या बोले साउथ इंडियन स्टार्स?
'Dhurandhar 2 फिल्म नहीं तूफ़ान है', रणवीर सिंह की मूवी देख क्या बोले साउथ इंडियन स्टार्स?
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई के साथ-साथ दिल भी जीत रही है। खासकर साउथ इंडियन स्टार्स को यह फिल्म बेहद पसंद आ रही है। जानिए अल्लू अर्जुन से लेकर एस. एस. राजामौली तक साउथ स्टार्स ने 'धुरंधर 2' पर क्या कहा.…

ऋषभ शेट्टी का रिव्यू : धुरंधर का हर फ्रेम युद्ध के नगाड़े जैसा
ऋषभ शेट्टी लिखते हैं, “धुरंधर: द रिवेंज का पहला ही सीन आपको अपनी पकड़ में ले लेता है और फिर अंत तक छोड़ता नहीं। हर फ्रेम ऐसा लगता है जैसे युद्ध का नगाड़ा बज रहा हो। यह सिर्फ एक सीक्वल नहीं है, बल्कि एक स्ट्रॉन्ग स्टेटमेंट है। कहानी कहने का तरीका शानदार है और हर छोटी-छोटी डिटेल पर जो काम किया गया है, वह काबिल-ए-तारीफ है, आदित्य धर भाई। हर कलाकार ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है। आर. माधवन सर, अर्जुन रामपाल, रणवीर सिंह, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और संजय दत्त—सभी को सलाम। विकाश नवलखा की सिनेमैटोग्राफी कमाल की है और म्यूजिक व एडिटिंग टीम ने फिल्म को और ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।”
#DhurandharTheRevenge the very first scene pulls you in and never lets go. Every frame hits like a war drum.
This isn’t just a sequel; it’s a statement. Brilliant storytelling, brother absolutely loved the detailing, @AdityaDharFilms.
Top-notch performances by every single… pic.twitter.com/ugT7KkksMJ— Rishab Shetty (@shetty_rishab) March 21, 2026
एस. एस. राजामौली बोले- आदित्य धर आपने कमाल कर दिया
'बाहुबली' (फ्रेंचाइजी) और 'RRR' जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दे चुके डायरेक्टर एस. एस. राजामौली ने लिखा, “मुझे धुरंधर का पहला पार्ट बहुत पसंद आया था, लेकिन ‘द रिवेंज’ ने उसे स्केल और भावनाओं—दोनों में पीछे छोड़ दिया। इस फिल्म की कहानी, कास्टिंग, टेक्निकल काम, म्यूजिक, वर्ल्ड डिजाइन और निर्देशन—सब कुछ लगभग परफेक्ट है। लेकिन जो चीज इसे जमीन से जोड़ती है, वह हैं इसके इमोशनल मोमेंट्स। कहानी में ऐसे ट्विस्ट हैं जो असली टेंशन और इमोशन पैदा करते हैं। आदित्य धर, आपने कमाल कर दिया। चार घंटे लंबी फिल्म बनाना और रिलीज करना हिम्मत का काम है, और आपने यह कर दिखाया। दर्शक आखिरी फ्रेम तक सीट से बंधे रहते हैं। रणवीर सिंह, क्या परफॉर्मेंस दी है आपने! खासकर बहन वाले सीन में आपकी एक्टिंग एक मास्टरक्लास है। शुरुआत से लेकर दिल तोड़ देने वाले क्लाइमैक्स तक आपने सबको बांधे रखा। आर. माधवन, आपने एक देश की बेबसी और गुस्से को इतने सच्चे तरीके से दिखाया कि आपकी जीत हमें अपनी लगी। पूरी टीम को इस शानदार सफलता के लिए ढेरों बधाई।”
I loved Dhurandhar-1, but The Revenge surpassed the original in both scale and soul.
The writing, casting, technical execution, music, world design and direction are flawless…. But it’s the emotional stakes that really ground it.
The writing manages to weave plot twists that…— rajamouli ss (@ssrajamouli) March 21, 2026
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 ने 3 दिन में कूटे 300 करोड़, ये हैं टॉप 5 सबसे तेज 300 करोड़ कमाने वाली फ़िल्में
रवि तेजा बोले- रणवीर सिंह ने स्क्रीन पर आग लगा दी
रवि तेजा ने 'स्पाय एक्शन ड्रामा 'धुरंधर द रिवेंज' देखने के बाद X पर लिखा, "धुरंधर द रिवेंज देखना एक जबरदस्त और धमाकेदार अनुभव रहा। रणवीर सिंह ने स्क्रीन पर पूरी तरह आग लगा दी। फिल्म के हर कलाकार और टेक्निकल टीम ने स्क्रीन के सामने और पीछे अपना बेस्ट दिया है। खास तौर पर राकेश बेदी जी की शानदार एक्टिंग का जिक्र करना चाहूंगा। आदित्य धर को सलाम, जिन्होंने इतनी बारीकी और बेहतरीन तरीके से इस फिल्म को सोचा और उसे उतनी ही शानदार तरह से पर्दे पर उतारा। इस फिल्म में जितनी मेहनत, रिसर्च और तैयारी की गई है, उसके लिए आप हर तारीफ के हकदार हैं । पूरी टीम को ढेरों बधाई!"
What a blasting experience watching #DhurandharTheRevenge@RanveerOfficial is absolute fire on screen… 🔥🔥🔥
Every cast and crew member has delivered their best, both on and off screen👍🏻
Special mention to #RakeshBedi Ji his brilliant portrayal. 💥💥💥
Hats off to…— Ravi Teja (@RaviTeja_offl) March 21, 2026
जूनियर एनटीआर ने किया 'धुरंधर 2' की टीम को सलाम
जूनियर एनटीआर ने लिखते हैं, “धुरंधर: द रिवेंज की टीम को सलाम, जिन्होंने भारतीय दर्शकों के लिए एक तूफान पेश किया है। रणवीर सिंह सिर्फ शानदार नहीं हैं, उन्होंने स्क्रीन पर एक्टिंग की मास्टरक्लास दी है। ऐसी फिल्म बनाने के लिए मजबूत विश्वास और निडर सोच चाहिए, और आदित्य धर ने हर फ्रेम में यह दिखाया है। उन्होंने हर सीन को बेहतर बनाने के लिए हर तकनीकी पहलू का शानदार इस्तेमाल किया है—इसके लिए स्टैंडिंग ओवेशन बनता है। यह फिल्म आपके जज्बातों को झकझोर देती है और खत्म होने के बाद भी आपके साथ रहती है। आर. माधवन हमेशा की तरह सहज हैं और हर सीन में छा जाते हैं। संजय दत्त और अर्जुन रामपाल ने भी शानदार और गहराई भरे किरदार निभाए हैं।”
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 में कैसे बड़े साहब बना यह एक्टर? ऐसा क्या किया कि कोई भी पहचान ना पाया
राम चरण को भी बेहद पसंद आई 'धुरंधर : द रिवेंज'
राम चरण ने फिल्म देखने के बाद X पर लिखा,“धुरंधर: द रिवेंज रॉ, दमदार और बेहद प्रभावशाली फिल्म है। आदित्य धर ने स्केल और इमोशन को जिस तरह मिलाया है, वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने इस फिल्म के साथ जो किया है, वह सच में शानदार है। रणवीर सिंह ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है। उनकी एनर्जी और इंटेंसिटी पूरी फिल्म में आपको बांधे रखती है। आर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल ने भी मजबूत और शानदार अभिनय किया है। सारा अर्जुन ने अपने रोल में कमाल किया है। म्यूजिक फिल्म को और ऊंचा उठाता है। जियो स्टूडियोज और ज्योति देशपांडे को इस विजन को सपोर्ट करने के लिए बधाई—यह भारतीय सिनेमा की सबसे दमदार फिल्मों में से एक है।"
#DhurandharTheRevenge is raw, gripping and impactful 🔥@AdityaDharFilms brings scale and emotion together seamlessly. What he has done with this film is truly remarkable.@RanveerOfficial delivers a phenomenal performance - full of intensity and holds your attention…
— Ram Charan (@AlwaysRamCharan) March 20, 2026
अल्लू अर्जुन ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू
अल्लू अर्जुन ने धुरंधर देखने के बाद अपना रिव्यू देते हुए लिखा, “अभी-अभी धुरंधर 2 देखी। देशभक्ति का ऐसा स्टाइलिश अंदाज—यह फिल्म हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी। फिल्म में कई ऐसे मौके हैं जहां ताली बजाने का मन करता है—पूरी तरह धमाका! पूरी टीम को बधाई। आर. माधवन और बाकी सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है। टेक्निकल काम भी जबरदस्त है। मुझे गर्व है कि हमारे देश में रणवीर सिंह जैसे बेहतरीन और बहुमुखी एक्टर हैं—वह स्क्रीन पर आग हैं। आदित्य धर ने शानदार काम किया है। पूरी तरह कमाल कर दिया। ऐसे टैलेंटेड फिल्ममेकर हमारे देश में हैं, यह खुशी की बात है। यह एक भारतीय कहानी है, लेकिन इंटरनेशनल स्टाइल के साथ। जय हिंद।”
Just Watched #Dhurandhar2⁰Patriotism with swag 🇮🇳
A film that will make every patriot proud 🇮🇳⁰Many clap-trapping moments 👏🏽
BLAST! 💥
Congratulations to the entire team.⁰Fine performances by @ActorMadhavan garu & all actors . Technical brilliance .
So proud to have a…— Allu Arjun (@alluarjun) March 18, 2026
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।