रणवीर सिंह की धुरंधर ने जमकर धमाल मचाया। इस फिल्म की स्टोरीलाइन, गाने, स्टारकास्ट की अदायगी खूब पसंद की गई। फिल्म में एक आइटम सॉन्ग था शरारत.., जिसमें आयशा खान नजर आई थीं। अब खबर है कि आयशा की किस्मत चमक गई है और उनके हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है।
फिल्म धुरंधर में गाना था शरारत.. जिसमें दो हसीनाएं डांस करती नजर आईं थी। इन्हीं में से एक है आयशा खान, जिनके डांस की खूब तारीफ हुई। इसी बीच खबर आ रही है कि आयशा के हाथ एक बड़ी बॉलीवुड फिल्म लगी है।
26
आयशा खान की मिली बड़ी मूवी
मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो आयशा खान को प्रियदर्शन की फिल्म भागम भाग 2 ऑफर हुई है। बताया जा रहा है कि वे अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करतीं नजर आएंगी।
आपको बता दें कि आयशा खान, सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस सीजन 17 की कंटेस्टेंट रह चुकी है। ये सीजन 2023 में आया था। हालांकि, इसके पहले आयशा ने 2019 में बालवीर रिटर्न्स से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर सीरियल कसौटी जिंदगी की में काम किया था।
46
आयशा खान का करियर
आयशा खान ने बॉलीवुड के साथ साउथ की फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने मुखचित्रम, ओम भीम बुश, गैंग्स ऑफ गोदावरी, मनामे जैसी साउथ फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड में सनी देओल की फिल्म जाट, रणवीर सिंह की धुरंधर और कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 में काम किया है।
56
कहां से हैं आयशा खान
आयशा खान का जन्म 13 सितंबर 2002 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता शाहब खान, बिहार के पाकरीबारावां से है और मुंबई में बस गए थे। उनके भाई शाहबाज खान मर्चेंट नेवी में अधिकारी हैं।
66
ग्लैमरस आयशा खान
आयशा खान रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं। उनके इंस्टाग्राम पर नजर डाले तो ढेरों स्टाइलिश और गॉजियस फोटोज देखने को मिलेंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।