Salim Khan ने सलमान को किस बात की दी थी चेतावनी, इसके बाद शुरु हुआ डाउनफॉल

Published : Feb 18, 2026, 01:39 PM IST

सलमान खान के पिता सलीम खान की हालत गंभीर है। 17 फरवरी को उन्हें लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। बॉलीवुड के सुपरस्टार अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर बहुत पजेसिव हैं। हालांकि एक दौर में वो पिता की सलाह को नज़रअंदाज कर दिया करते थे।

PREV
16

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रीन प्ले राइटर सलीम खान को बीते दिन मंगलवार को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्‍पताल ले जाया गया था। इस बीच सलमान खान ने अपनी सभी असाइनमेंट, शूटिंग कैंसिल कर दी हैं। 

26

हालांकि जब सलमान अपने पीक पर थे तो पिता की बात भी अनुसनी कर देते थे। एक बार तो सलीम खान ने उन्हें बेहद सख्त लहजे में स्टारडम को संभालने और अपने व्यवहार के प्रति आगाह किया था।

36

सलमान खान ने साल 2015 में जब याकूब मेमन को फांसी दी जा रही थी, तो उन्होंने इस पर खूब सवाल खड़े किए थे। एक्टर ने याकूब के भाई टाइगर मेनन को इस दोषी ठहराते हुए याकूब की सजा पर सवाल उठाए थे।

46

सलमान ने उस समय कहा था,  मुंबई बम धमाकों के लिए याकूब मेमन के बजाय टाइगर मेमन को फांसी दी जानी चाहिए। याकूब को उसके भाई के किए गए अपराध के लिए दंडित किया जा रहा था। उस दौरान सलमान ने पाकिस्तान से टाइगर मेमन के ठिकाने के बारे में जानकारी शेयर करने की अपील भी की।

56

इन ट्वीट्स पर सोशल मीडिया में बखेड़ा खड़ा हो गया था। उस दौरान सलीम खान ने इन तमाम ट्वीट्स की आलोचना करते हुए उन्हें "बेकार" बताया था। सलीम खान ने बेटे को ताकीद की थी की वो इन मामलों से दूर रहें। कानून को अपना काम करने दें।

66

सलीम खान ने सलमान खान को ताकीद की थी कि विवादित मामलों से दूर रहें। ये उनके फिल्मी करियर के लिए नुकसान पहुंचा सकते हैं। भारत के लोग बहुत शांत हैं। लेकिन वे आतंकियों को सपोर्ट करने वालों के खिलाफ बहुत मुखर हैं। इसलिए इन विषयों पर फूंक-फूंक कर कदम बढ़ाना चाहिए।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories