MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Salim Khan की जवानी के दिनों की 9 PHOTO, जो बताती हैं इंदौर से बॉलीवुड तक की पूरी कहानी

Salim Khan की जवानी के दिनों की 9 PHOTO, जो बताती हैं इंदौर से बॉलीवुड तक की पूरी कहानी

सलमान खान के पिता सलीम खान मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर पर रखा गया है। 90 साल के सलीम खान 1960 के दशक से फिल्मों में एक्टिव हैं। देखिए सलीम खान की जवानी के दिनों की तस्वीरें... 

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Feb 18 2026, 10:57 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19
कब हुआ था सलीम खान का जन्म
Image Credit : Instagram

कब हुआ था सलीम खान का जन्म

सलीम खान का जन्म 24 नवम्बर 1935 को इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था। उन्क्के पिता का नाम अब्दुल राशिद खान और मां का नाम सिद्दीका बानो खान था।

29
सलीम खान ने बचपन में ही पैरेंट्स को खोया
Image Credit : Instagram

सलीम खान ने बचपन में ही पैरेंट्स को खोया

सलीम खान उस वक्त महज 7 साल के थे, जब उनकी मां का टीबी से इंतकाल हो गया था। 15 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता को खो दिया था।

यह भी पढ़ें : Salim Khan On Ventilator: शूटिंग, मीटिंग सब कैंसिल! पिता की बीमारी पर सलमान खान का बड़ा कदम

39
सलीम खान कितने भाई-बहन थे?
Image Credit : Being Salman Book By Jasim Khan

सलीम खान कितने भाई-बहन थे?

अब्दुल राशिद खान और सिद्दीका बानो खान की 7 संतान हुईं। उनमें सलीम खान सबसे छोटे थे। ऊपर तस्वीर में उन्हें सबसे दाएं देखा जा सकता है। 

49
कितने पढ़ें-लिखे हैं सलीम खान
Image Credit : Being Salman Book By Jasim Khan

कितने पढ़ें-लिखे हैं सलीम खान

1952 में पिता निधन के दो महीने बाद सलीम खान ने 10वीं की परीक्षा दी थी। उन्होंने इंदौर के होलकर कॉलेज से बी.ए. किया। 

यह भी पढ़ें : Salim Khan latest health update: सलमान खान के पिता वेंटिलेटर पर! इंडस्ट्री में दुआओं का दौर

59
क्रिकेटर बनना चाहते थे सलीम खान
Image Credit : Instagram

क्रिकेटर बनना चाहते थे सलीम खान

सलीम खान को क्रिकेट खेलने का बेहद शौक था। इसी शौक के चलते उन्होंने होलकर कॉलेज से बीए करने के बाद अपना कॉलेज बदल लिया था। उन्होंने क्रिश्चियन कॉलेज में दाखिला ले लिया था। उनका सपना एक दिन इंडिया के लिए खेलना था।

69
सलीम खान ने कई प्रोफेशन में आजमाई किस्मत
Image Credit : Being Salman Book By Jasim Khan

सलीम खान ने कई प्रोफेशन में आजमाई किस्मत

सलीम खान ट्रेंड पायलट हैं। जासिम खान की किताब ‘बीइंग सलमान’ के मुताबिक़, सलीम के पास 100 घंटे तक फ्लाइट उड़ाने का अनुभव है।  इसके अलावा जब सलीम मुंबई पहुंचे तो उन्होंने विंटेज कार बेचने का बिजनेस भी किया था। 

79
सलीम खान कई फिल्मों में एक्टर रहे
Image Credit : Instagram

सलीम खान कई फिल्मों में एक्टर रहे

सलीम खान ने सिर्फ राइटर ही नहीं, बल्कि खान परिवार से फिल्मों में आने वाले पहले एक्टर भी रहे हैं। उन्होंने 'बरात' (1960), 'प्रोफ़ेसर' (1962), 'तीसरी मंजिल' (1966), 'दीवाना' (1967) और 'वफादार' (1977) जैसी फिल्मों में एक्टर के तौर पर किस्मत आजमाई। 

89
जावेद अख्तर के साथ मिलकर लिखीं कई ब्लॉकबस्टर फ़िल्में
Image Credit : Instagram

जावेद अख्तर के साथ मिलकर लिखीं कई ब्लॉकबस्टर फ़िल्में

सलीम खान ने गीतकार जावेद अख्तर के साथ मिलकर ‘सलीम-जावेद’ की जोड़ी बनाई और कई ब्लॉकबस्टर फ़िल्में लिखीं। 1971 में ‘हाथी मेरे साथी’ से उनकी सफलता की कहानी शुरू हुई। 1971 से 1980 के बीच उनकी 24 फ़िल्में आईं, जिनमें से 20 ब्लॉकबस्टर रहीं। 

99
सलीम खान की दो शादियां और 5 बच्चे
Image Credit : Instagram

सलीम खान की दो शादियां और 5 बच्चे

सलीम खान ने दो शादियां की। उनकी पहली पत्नी सलमा का असली नाम सुशीला चरक है,. जो डोगरा राजपूत फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। दोनों के चार बच्चे सलमान खान, अरबाज़ खान, सोहेल खान और अलविरा खान अग्निहोत्री हुए। सलीम ने दूसरी शादी डांसर और एक्ट्रेस हेलन से की। दोनों ने मिलकर एक बेटी को गोद लिया, जिसका नाम अर्पिता खान शर्मा है। 

नोट : आर्टिकल में बताए गए ज़्यादातर फैक्ट्स और कुछ तस्वीरें ऑथर जासिम खान की किताब ‘बीइंग सलमान’ से साभार लिए गए हैं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
सलमान खान
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
10000 Sqft में फैला है शाहिद कपूर का सी-फेसिंग होम, 8 PHOTOS में देखें घर का हर कोना
Recommended image2
Pravina Deshpande कौन थीं? सलमान खान की को-एक्ट्रेस रहीं, गुपचुप हुआ अंतिम संस्कार
Recommended image3
Salim Khan On Ventilator: शूटिंग, मीटिंग सब कैंसिल! पिता की बीमारी पर सलमान खान का बड़ा कदम
Recommended image4
Salim Khan latest health update: सलमान खान के पिता वेंटिलेटर पर! इंडस्ट्री में दुआओं का दौर
Recommended image5
इन 2 फिल्मों ने बिगाड़ा खेल, सनी देओल-सलमान खान भी घबराए- 2026 में पोस्टपोन हुई 6 मूवीज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved