सिनेमाघरों में तीन फिल्में धुरंधर, द राजा साब और मन शंकरा वारा प्रसाद गारू का क्रेज देखा जा रहा है। हालांकि, इनके अलावा और भी मूवीज चल रही है, पर दर्शकों का रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। वहीं, कलेक्शन की बात करें तो प्रभास की फिल्म की हालत खस्ता है।
धुरंधर, द राजा साब-मन शंकरा वारा प्रसाद गारू कलेक्शन
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की रिलीज को 47 दिन हो गए हैं और इसका जलवा अभी भी कायम है, हालांकि कमाई में भारी गिरावट आ गई है। वहीं, प्रभास की फिल्म द राजा साब बॉक्स ऑफिस पर दम नहीं दिखा पा रही है। इसी बीच आई 70 साल के हीरो चिरंजीवी की फिल्म मन शंकरा वारा प्रसाद गारू बाकी दोनों फिल्मों पर भारी पड़ रही है और ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। जानते हैं तीनों फिल्मों का कलेक्शन...
26
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर
रणवीर सिंह की मूवी धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा लिया था। फिल्म ने लगातार ताबड़तोड़ कमाई की। मूवी की रिलीज को 47 दिन हो गए हैं।
डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने 47वें दिन 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने इंडिया बॉक्स ऑफिस पर नेट अभी तक 828.10 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं, वर्ल्डवाइड मूवी ने 1325.64 करोड़ का कारोबार कर लिया है। अब इसका दूसरा पार्ट धुरंध 2 आ रहा है, जो 19 मार्च को रिलीज होगा।
46
प्रभास की फिल्म द राजा साब
प्रभास की फिल्म द राजा साब की हालत बाक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा खस्ता है। डायरेक्टर मारुति की फिल्म को पहले दिन दर्शकों ने नकार दिया था। फिल्म की रिलीज को 12 दिन हो गए हैं। 12वें दिन फिल्म की कमाई करोड़ों से लाख पर आ गई है। इसने 73 लाख कमाए। फिल्म ने इंडिया में 141.43 करोड़ कमा लिए है। वर्ल्डवाइड इसने 216 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
56
चिरंजीवी की फिल्म मन शंकरा वारा प्रसाद गारू
12 जनवरी को रिलीज हुई 70 साल के चिरंजीवी की फिल्म मन शंकरा वारा प्रसाद गारू सबपर भारी पड़ रही है। फिल्म की रिलीज को अभी 9 दिन ही हुए है और इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाकर रखा है। इसके डायरेक्टर अनिल रविपुडी हैं।
66
फिल्म मन शंकरा वारा प्रसाद गारू का कलेक्शन
फिल्म मन शंकरा वारा प्रसाद गारू ने 9वें दिन 5.75 करोड़ का बिजनेस किया है। sacnilk.com की मानें तो फिल्म का इंडिया में नेट कलेक्शन 171.65 करोड़ हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 240 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म का इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन 203.85 करोड़ हो गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।