रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर : द रिवेंज’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन चुकी है। एडवांस बुकिंग में लाखों टिकट बिक चुके हैं और थिएटर 24 घंटे शो चलाने को मजबूर हैं। फिल्म ने रिकॉर्ड्स तोड़ते हुए इतिहास रचने की पूरी तैयारी कर ली है।
'धुरंधर : द रिवेंज' की रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर : द रिवेंज’ ने रिलीज से पहले ही नया इतिहास बना दिया है। फिल्म के अब तक करीब 15 लाख टिकट एडवांस में बिक चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 लाख से ज्यादा टिकट पहले ही बिक चुके थे, जिससे यह इंडियन सिनेमा का सबसे बड़ा प्रीमियर इवेंट बन गया है। इनमें से लगभग आधे टिकट सिर्फ पेड प्रीव्यू के लिए बुक हुए हैं।
25
थिएटर में 'धुरंधर : द रिवेंज' के 24 घंटे शो, रात 2 बजे भी स्क्रीनिंग
फिल्म की जबरदस्त डिमांड को देखते हुए थिएटर मालिकों को शो टाइमिंग बढ़ानी पड़ी है। मुंबई और ठाणे जैसे शहरों में रात 1:50 बजे से लेकर देर रात तक के शो शुरू किए गए हैं। कई सिनेमाघरों में फिल्म लगभग 24 घंटे चलाने की तैयारी है, जो बेहद रेयर माना जाता है।
4 घंटे की 'धुरंधर 2' बनी चुनौती, फिर भी शो हाउसफुल
'धुरंधर : द रिवेंज' का रनटाइम करीब 4 घंटे बताया जा रहा है, जिससे एक स्क्रीन पर दिनभर में सिर्फ 4 शो ही संभव हो पा रहे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से लिखा है कि 'धुरंधर : द रिवेंज' के एक शो में ट्रेलर, इंटरवल और ब्रेक मिलाकर करीब 4 घंटे 40 मिनट का स्लॉट लग रहा है। इसके बावजूद हर शो में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है।
45
30 साल से चल रही 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का शो भी शिफ्ट
मुंबई के आइकॉनिक थिएटर मराठा मंदिर में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। यहां लगभग 3 दशक से चल रही शाहरुख़ खान स्टारर 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (DDLJ) के शो को शिफ्ट करना पड़ा है। पहले सुबह 11:30 बजे चलने वाला यह शो अब सुबह जल्दी कर दिया गया है, ताकि ‘धुरंधर 2’ के लिए ज्यादा स्क्रीनिंग दी जा सके।
'धुरंधर 2' ओपनिंग से पहले 50 करोड़, 100 करोड़ की तैयारी!
ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'धुरंधर : द रिवेंज' ने रिलीज से पहले ही भारत में 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। इनमें 35 करोड़ रुपए से ज्यादा इसने पेड प्रीव्यूज से कूटे, जबकि 22 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई पहले दिन की एडवांस बुकिंग से कमा लिए हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओपनिंग वीकेंड से पहले ही यह फिल्म ₹100 करोड़ एडवांस सेल्स के करीब पहुंच सकती है। वहीं, पहले हफ्ते में ही फिल्म की कमाई 500 करोड़ रुपए के आसपास पहुंचने की उम्मीद जताई जा सही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।